- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मायावती ने फिर लिया सख्त निर्णय, महिला के आरोप लगाने पर प्रदेश अध्यक्ष को हटाया
शिव कुमार मिश्र
6 July 2018 7:02 AM GMT
x
मध्य प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद अहिरवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने उनके पद से हटा दिया है. नर्मदा प्रसाद पर एक महिला ने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं. बसपा ने भोपाल जोन के प्रभारी प्रदीप अहिरवार को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया है. आपको बता दें कि नर्मदा प्रसाद अहिरवार के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में महिला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है.
साजिशन लगाए गए हैं आरोप- नर्मदा प्रसाद
छेड़खानी और जान से मारने की धमकी के आरोपों पर नर्मदा प्रसाद अहिरवार ने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है. जिस महिला ने शिकायत की है, उसे पार्टी से निकाला जा चुका है. वह पार्टी में पद चाहती थीं. महिला ने चार जून के कार्यक्रम में हंगामा किया था, जिस पर उसे पार्टी से निकाला जा चुका है. अहिरवार ने कहा कि पुलिस ने मेरा बयान दर्ज कर लिया है, फिर भी मामला दर्ज किया गया. यह कई तरह के सवाल खड़े करता है. उन्होंने कहा कि मैं बसपा सुप्रीमो के फैसले का सम्मान करता हूं. उन्होंने कहा कि बसपा को प्रदेश में अच्छा जनसमर्थन मिल रहा है.
महिला ने लगाए हैं गंभीर आरोप
टीटी नगर थाने के जांच अधिकारी राम चरण मीणा ने कहा कि एक महिला की शिकायत पर अहिरवार सहित अन्य के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है. अहिरवार का भी बयान भी दर्ज किया जा चुका है. महिला का आरोप है कि उससे छेड़छाड़ की गई व अश्लील तस्वीरें भी भेजी गईं. महिला ने कहा कि इसकी शिकायत पार्टी नेतृत्व से भी की, लेकिन किसी ने भी नहीं सुना. महिला का आरोप है कि पांच मई को पार्टी की मीटिंग के दौरान महिला को नर्मदा प्रसाद ने रात भर रुकने की पेशकश की थी. नर्मदा प्रसाद अहिरवार के खिलाफ धारा 354, 506 और साइबर एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
शिव कुमार मिश्र
Next Story