Archived

भोपाल: सिरफिरे आशिक ने फ्लैट में लड़की को बनाया बंधक, पुलिस भी परेशान - वीडियो कॉलिंग से रख रहा पक्ष!

Arun Mishra
13 July 2018 8:50 AM GMT
भोपाल: सिरफिरे आशिक ने फ्लैट में लड़की को बनाया बंधक, पुलिस भी परेशान - वीडियो कॉलिंग से रख रहा पक्ष!
x
पुलिस ने बताया कि युवक कमरे से वीडियो कॉलिंग से बात कर रहा है।

भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में एक सिरफिरे आशिक का खौफनाक कारनामाा सामने आया है। जहां एक सिरफिरे आशिक ने फ्लैट में एक लड़की को बंधक बना कर रखा हुआ है। युवक ने खुद को लहुलुहान कर लिया है। वह हाथ में कट्टा लिए हुए है। मामला एकतरफा प्रेम का बताया जा रहा है और वह लड़की से शादी करना चाहता है। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने बताया कि युवक मिसरौद थाने के सामने बिल्डिंग पर 5वीं मंजिल के फ्लैट पर मॉडल युवती को बंधक बनाए हुए है। युवती एमटेक की छात्रा है।

वहीं, युवक का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ का रहने वाला है। मुंबई में मॉडलिंग करता है। मुंबई में ही उसकी लड़की से मुलाकात हुई थी। युवक शुक्रवार सुबह 7 बजे से युवती को बंधक बनाए हुए है।

पुलिस ने बताया कि युवक कमरे से वीडियो कॉलिंग से बात कर रहा है। उसने पुलिस को बताया है कि उसका लड़की से विवाद हुआ था, जिसकी वजह से उसे बंधक बनाया है। वह धमकी दे रहा है कि अगर कोई पास आया तो वह खुद को और लड़की को गोली मार देगा। बिल्डिंग के सामने भारी भीड़ जमा हो गई है। बताया जा रहा है कि अप्रैल में मिसरोद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया था। आरोपी के चाचा यूपी पुलिस में पदस्थ हैं।

Next Story