- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
स्पा सेंटर की आड़ में हो रही थी जिस्मफरोशी, पहुंची पुलिस मची भगदड़ 45 मौके पर गिरफ्तार
शिव कुमार मिश्र
10 Oct 2017 6:47 PM GMT
x
इंदौर (भाषा): स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने यहां 21 लड़कियों समेत 45 लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें थाईलैंड की एक युवती शामिल है. अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर कल रात तुकोगंज क्षेत्र के एक स्पा और मसाज सेंटर पर छापा मारा गया, तो 21 लड़कियों के साथ 14 ग्राहक अनैतिक काम में लिप्त पाए गए. उन्होंने बताया कि स्पा और मसाज सेंटर के संचालक मालिक गणेश राठौर और उसके नौ पुरुष कर्मचारियों को भी पुलिस ने धर दबोचा.
सिंह ने बताया, "राठौर स्पा और मसाज सेंटर की आड़ में पॉश इलाके में पिछले दो साल से देह व्यापार गिरोह चला रहा था. हमें पता चला है कि वह अनुबंध के आधार लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिये बुलाता था." उन्होंने बताया कि पुलिस के छापे में पकड़ी गईं 21 लड़कियों में शामिल 20 वर्षीय युवती ने ख्रुद को थाईलैंड की नागरिक बताया है. पुलिस जांच के जरिये पता कर रही है कि वह किस तरह भारत पहुंची और उसके पास देश में प्रवास के लिये वैध दस्तावेज हैं या नहीं.
सिंह ने बताया कि जिस्मफरोशी गिरोह में शामिल दो लड़कियां पश्चिम बंगाल और मणिपुर की रहने वाली हैं. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 3.18 लाख रुपये बरामद किये हैं. मामले में विस्तृत जांच जारी है. इस बीच, पुलिस की अपराध शाखा द्वारा जिस्मफरोशी गिरोह के खुलासे के बाद तुकोगंज पुलिस थाने के चार कर्मचारियों पर गाज गिरी है. पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) अवधेश गोस्वामी ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में तुकोगंज थाने के एक सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) समेत चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है. इनके खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी.
शिव कुमार मिश्र
Next Story