Archived

शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, बोले- 'मदरसों में भी रोज फहराएं तिरंगा, करें राष्ट्रगान'

Arun Mishra
23 Sep 2017 6:06 AM GMT
शिक्षा मंत्री का अजीब बयान, बोले- मदरसों में भी रोज फहराएं तिरंगा, करें राष्ट्रगान
x
शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि राज्य के अन्य स्कूलों की तरह मदरसों में भी हर रोज तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
भोपाल : मध्यप्रदेश मदरसा बोर्ड के स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को आयोजित मदरसा शिक्षा सम्मेलन में शिक्षा मंत्री विजय शाह ने कहा कि राज्य के अन्य स्कूलों की तरह मदरसों में भी हर रोज तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि ऐसा करने से देशभक्ति का भाव आता है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। कार्यक्रम शुक्रवार को शहर के एक होटल में आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में रोजगार और हुनरमंदों की कमी है। इसलिए मदरसों में दीनी तालीम के साथ आधुनिक शिक्षा भी दी जानी चाहिए। बच्चों को अच्छे नागरिक बनने की शिक्षा दो।
मुख्यमंत्री ने कहा, 'हम सब भारत मां के लाल, भेदभाव का कहां सवाल" इबादत के तरीके अलग हो सकते हैं, पर खून का रंग सभी का लाल है। सभी को अलग-अलग तरीके मानने की आजादी है।
चौहान ने कहा कि मैंने हमेशा बिना भेदभाव बच्चों की तकलीफें दूर करने की कोशिश की है। किसी भी योजना में कोई भेदभाव नहीं किया। यहां चौहान ने बोर्ड के अध्यक्ष सैयद इमादउद्दीन की मांग पर मदरसों की अनुदान राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए सालाना करने की घोषणा की।
Next Story