- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ चाचा समेत तीन लोग 1 साल से कर रहे थे रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Arun Mishra
23 May 2018 8:24 AM GMT
x
सांकेतिक तस्वीर
यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब इस बच्ची ने अपने स्कूल की एक सहेली को बतलाया कि उसके चाचा और कुछ अन्य लोग उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं..
भोपाल : मध्यप्रदेश के भोपाल में 10 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप उसके अपने ही चाचा और दो अन्य लोगों पर है। साकेत नगर इलाके में रहने वाली इस बच्ची के साथ उसका चाचा पिछले एक साल से दुष्कर्म कर रहा था। मंगलवार (22 मई) को पुलिस ने इस मामले में बच्ची के आरोपी चाचा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक माता-पिता के नहीं होने की वजह से यह बच्ची पिछले एक साल से अपने चाचा-चाची के साथ रह रही थी। 5वीं क्लास में पढ़ने वाली इस बच्ची के साथ दरिंदगी का यह मामला उस वक्त प्रकाश में आया जब इस बच्ची ने अपने स्कूल की एक सहेली को बतलाया कि उसके चाचा और कुछ अन्य लोग उसके साथ गंदी हरकतें करते हैं और बार-बार शारीरिक उत्पीड़न की वजह से वो काफी दर्द में है।
बच्ची की सहेली ने यह पूरी बात अपनी मां को बतलाई। जिसके बाद उनलोगों ने पीड़ित बच्ची से बातचीत की और इस पूरी बातचीत की रिकॉर्डिंग पुलिस को दिखलाया गया। इस मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच की एडिशनल सुपरिटेंडेंट रश्मि मिश्रा ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहा कि बच्ची का चाचा अक्सर बच्ची से बलात्कार किया करता था। एक दिन एक इंजीनियरिंग के छात्र और एक नाबालिग लड़के ने उसे अपनी भतीजी के साथ ऐसी हरकतें करते पकड़ लिया। जिसके बाद इन दोनों ने भी लड़की और उसके चाचा को ब्लैकमेल कर बच्ची के साथ बलात्कार करने लगे।
पुलिस का कहना है कि सामूहिक दुष्कर्म ने बच्ची पर काफी बुरा प्रभाव डाला है। बच्ची को फिलहाल गर्ल्स शेल्टर में शिफ्ट कर दिया गया है। आपको याद दिला दें कि करीब दो हफ्ते पहले मध्य प्रदेश के डिंडोरी से भी एक ऐसी ही खबर आई थी जिसमें नाबालिग भतीजी से रेप के बाद उसके चाचा ने उसकी हत्या कर दी थी। मंदसौर में 10 साल की बच्ची के साथ जंगलों में गैंगरेप की खबर भी सुर्खियों में रही थी। बीते मंगलवार को भी सतना जिले में एक नाबालिग की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी
Next Story