Archived

नांदेड़ चुनाव नतीजे LIVE: जीत की ओर कांग्रेस 66 सीटों पर आगे, BJP-शिवसेना की बुरी हार

Vikas Kumar
12 Oct 2017 10:55 AM GMT
नांदेड़ चुनाव नतीजे LIVE: जीत की ओर कांग्रेस 66 सीटों पर आगे, BJP-शिवसेना की बुरी हार
x
नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। कुछ ही देर में चुनावी नतीजे आ जाएंगे। अभी तक 16 सीटों पर घोषित नतीजों में से 15 सीटों पर...

नांदेड़ : नांदेड़ महानगर पालिका चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। चुनाव में कांग्रेस दोबारा कब्जा जमाती दिख रही है। एकतरफा जीत की ओर कांग्रेस ने अभी तक 16 सीटों पर घोषित नतीजों में से 15 पर जीत दर्ज कर ली है। वहीं एनडबल्यूसीएमसी की 33 सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। जबकि बीजेपी और शिवसेना को तगड़ा झटका लगा है।

निकाय चुनाव के लिए बुधवार को मतदान हुआ था। कांग्रेस की मुख्य प्रतिद्वंद्वी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभी तक सिर्फ एक सीट ही जीत पाई है जबकि चार पर उसने बढ़त बनाई हुई है। वहीं शिवसेना दो सीटों पर आगे चल रही है और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) एक सीट पर आगे चल रही है।

नांदेड महानगर पालिका के चुनावी नतीजे कुछ ही देर में आ जाएंगे। महाराष्ट्र में पहली बार इसी चुनाव में वोटर वेरीफ़ाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल यानी (वीवीपैट) मशीन का इस्तेमाल चुनाव आयोग ने किया है। मालूम हो कि नांदेड कांग्रेस का गढ़ माना जाता रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण यहीं से चुनाव जीत कर संसद पहुंचे हैं। BJP और शिवसेना नांदेड में पैठ जमाने के लिए एडी- चोटी का जोर लगा चुके हैं।

Next Story