मुम्बई

Maharashtra : पुणे से मुंबई जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल

Arun Mishra
15 April 2023 5:10 AM GMT
Maharashtra : पुणे से मुंबई जा रही बस गहरी खाई में गिरी, 12 लोगों की मौत, कई घायल
x
महाराष्ट्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है।

महाराष्ट्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। मुंबई-पुणे राजमार्ग पर शनिवार को एक निजी बस के खाई में गिर जाने से 12 यात्रियों की मौत हो गई और 28 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। दुर्घटना सुबह करीब 4 बजे हाईवे के पुणे-मुंबई हिस्से में हुई और बस खतरनाक बोरघाट खंड के पास कथित तौर पर कम से कम 50 मीटर नीचे खड्ड में गिर गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक पारंपरिक संगीत मंडली के सदस्यों को ले जा रही निजी बस पुणे से मुंबई जा रही थी, तभी तड़के करीब 4:50 बजे राजमार्ग पर शिंग्रोबा मंदिर के पास खाई में गिर गई।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सोमनाथ घार्गे ने कहा कि घायल और मरने वालों में मुंबई के सायन और गोरेगांव और पड़ोसी पालघर जिले के विरार के रहने वाले थे. उन्होंने बताया कि घायलों को खोपोली ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस में 40 के करीब यात्री होने की सूचना है. हाइकर्स ग्रुप, आईआरबी की टीम दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद के लिए मौजूद है. वहीं निजी अस्पतालों के डॉक्टरों को मदद के लिए बुलाया गया है.

Next Story