Archived

VIDEO : मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रेश, राहगीर समेत 5 लोगों की मौत!

Arun Mishra
28 Jun 2018 8:34 AM GMT
VIDEO : मुंबई के घाटकोपर इलाके में चार्टर्ड प्लेन क्रेश, राहगीर समेत 5 लोगों की मौत!
x
Photo : ANI
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह प्लेन मुंबई के घाटकोपर इलाके में सर्वोदय नगर के पास हादसे का शिकार हुआ है।

मुंबई : मुंबई के एक रिहायशी इलाके में एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की खबर आ रही है। जिसमें एक राहगीर भी शामिल है। पायलट का नाम राजेश राजपूत है। विमान दीपक कोठारी का बताया जा रहा है।

यह प्लेन मुंबई के घाटकोपर इलाके में सर्वोदय नगर के पास हादसे का शिकार हुआ है। विमान के क्रैश होते ही उसमें आग लग गई और इसकी ऊंची लपटें उठती हुई देखी गईं। इस आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर रवाना कर दी गईं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है, हालांकि यह पता नहीं चला है कि वह शख्स विमान में सवार था या नहीं।




घटनास्थल के आसपास कई बहुमंजिला इमारतें भी नजर आ रही हैं। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इस प्लेन में कितने लोग सवार थे। यह हादसा गुरुवार को दोपहर 1:35 मिनट पर हुआ। बताया जा रहा है कि यह प्लेन एक रिहायशी इमारत पर सीधे आकर गिर गया। इस घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।

Next Story