Archived

गिरफ्तारी के डर से भरे बाजार महिला ने फाड़ डाले अपने कपडे और ...?

गिरफ्तारी के डर से भरे बाजार महिला ने फाड़ डाले अपने कपडे और ...?
x

गिरफ्तारी के डर से दो महिला चोरों ने ऐसा ड्रामा किया कि पुलिस भी परेशान हो गई। काफी मशक्कत के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे गिरफ्तार किया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा मुबई के मलाड स्थित हीरा बाजार में हुआ, जब एक महिला चोर ने पुलिस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिये। अंत में महिला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों महिलाओं को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी महिलाएं सगी बहने हैं। घटना बीते सोमवार की है।


दो बहने सरिता और सुजाता सकत जिनकी उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है, पर मुंबई में करीब 10 घरों में चोरी करने और लूट का आरोप है। उन्होंने सबसे हाल में करीब एक सप्ताह पहले बोरीवली के कस्तुरबा मार्ग में एक वारदात को अंजाम दिया था। यहां उन्होंने एक अपार्टमेंट से आभूषण चुरा लिया था। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करते वक्त पुलिस ने अपार्टमेंट में घुसते हुए दो महिलाओं को चिन्हित किया।

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि चोर आवासीय इलाकों में नौकरी खोजने के बहाने से दाखिल होते हैँ। इस दौरान ये चोर पूरे क्षेत्र की निगरानी करते हैँ और खाली घर देख उसमें चोरी व लूट की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस को पता चला कि ठीक इसी तरह का एक और मामला मलाड में भी सामने आया है। एक ऑफिसर ने बताया, इसके बाद कस्तुरबा मार्ग पुलिस स्टेशन का एक ऑफिसर उस घटना का सीसीटीवी फुटेज के लेने के लिए मलाड भेजा गया गया। वहां से लौटते वक्त पुलिस ने उसी महिला को हीरा बाजार में देखा।

Next Story