Archived

मुंबई: वर्ली में 33 मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, दमकल की 10 गांडिय़ा मौके पर मौजूद

Arun Mishra
13 Jun 2018 9:42 AM GMT
मुंबई: वर्ली में 33 मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर लगी भीषण आग, दमकल की 10 गांडिय़ा मौके पर मौजूद
x
आग वर्ली में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी है।
मुंबई : मुंबई के वर्ली की 33 मंजिला इमारत के टॉप फ्लोर पर भीषण आग लग गई है। इस आग में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है। मौके पर पहुंची दमकल की 10 गांडिय़ा आग बुझाने में लगी हुई है।
हांलाकि अभी तक इस बात का पता नहीं लग पाया है कि यह आग कैसे लगी। आग वर्ली में अप्पासाहेब मराठे मार्ग पर स्थित एक व्यावसायिक इमारत में लगी है।

दमकल के साथ स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच चुका है। इस इमारत में कितने लोग हैं और आग से कितना नुकसान हुआ है इसको लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने के कारणों का भी अभी पता नहीं चल सका है।


Next Story