Archived

यूएस में इलाज कराकर ढाई महीने बाद भारत लौटे मनोहर पर्रिकर

Arun Mishra
14 Jun 2018 12:09 PM GMT
यूएस में इलाज कराकर ढाई महीने बाद भारत लौटे मनोहर पर्रिकर
x
Photo Credit : The Indian Express
बीमार चल रहे पर्रिकर यूएस में बीते सात मार्च से अपना इलाज करवा रहे थे।

मुंबई : देश के पूर्व रक्षामंत्री और गोवा सीएम मनोहर पर्रिकर लंबे इंतजार के बाद भारत लौट आए हैं। गुरुवार शाम वह यूएस में करीब ढाई महीने लंबे चले इलाज के बाद मुंबई लौटे। बीमार चल रहे पर्रिकर यूएस में बीते सात मार्च से अपना इलाज करवा रहे थे।

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को 28 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। बताया जा रहा था कि डिहाइड्रेशन और ब्लड प्रेशर की शिकायत के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले मुंबई में भी उनका इलाज चला था जिसके बाद वह जल्द ही गोवा वापस आ गए थे। वापस आते ही वह विधानसभा पहुंच गए थे और बजट भी पेश किया था।

कुछ दिन घर पर बिताने के बाद उन्हें गोवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। 5 मार्च को उन्हें फिर से लीलावती अस्पताल ले जाना पड़ा था, जहां बाद में डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अमेरिका ले जाया गया। पर्रिकर के जून के अंत तक भारत लौटने की बात कही जा रही थी।

Next Story