Archived

मजबूर मां ने अपने ही बेटे की कराई हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Vikas Kumar
19 Sep 2017 12:04 PM GMT
मजबूर मां ने अपने ही बेटे की कराई हत्या, वजह जानकर चौंक जाएंगे
x

मुंबई : मुंबई के भायंदर इलाके से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यहां एक मजबूर मां ने 50 हजार रुपये में अपने ही बेटे की हत्या कराई। इस हत्या की वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

ये घटना मुंबई के भायंदर इलाके की है जहां एक औरत, रजनी और उसके बेटे, सीताराम को कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पिछले 6 महीने से अपने बेटे की छेड़खानी की आदत से मजबूर महिला ने अपने दूसरे बेटे के हाथों 50 हजार रुपये में उसे मौत के घाट उतरवा दिया। सभी आरोपियों को 23 सितंबर तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

दरअशल महिला अपने बेटे की ड्रग लेने की आदत से तंग आ गई थी। साथ ही नशे में डूबे आरोपी बेटे ने अपनी मां और सौतेली मां का भी यौन शोषण करता था, साथ साथ अन्य महिलाओं का भी शोषण करता था। इससे परेशान होकर रजनी ने सीताराम को 50 हजार रुपये देकर छोटे बेटे रामचरण को मारने के लिए कहा। ये वारदात 20 अगस्त की है।

पुलिस को 21 अगस्त को एक लाश मिली थी जिसकी पहचान बाद में रामचरण के तौर पर हुई। पुलिस को रजनी ने बताया था कि रामचरण 19 अगस्त से घर से निकला और फिर घर पर किसी से बात नहीं की। उसने पुलिस को बताया कि रामचरण अकसर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था इसलिए उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज नहीं की। हालांकि बाद में जांच के दौरान रजनी ने सब सच कह दिया।

रजनी ने पुलिस को बताया कि रामचरण पहले कई बार उसका और अन्य महिलाओं को शोषण कर चुका था। वह रजनी को पिता रामदास से कुछ न कहने की धमकी भी देता था। जब रजनी से और सहना बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने बड़े बेटे सीताराम को रामचरण का कत्ल करने के लिए मनाया। सीताराम ने अपने दोस्तों राकेश और केशव के साथ मिलकर मार डाला और उसकी लाश पानी में बहा दी।

Next Story