- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
मुंबई बारिश की सबसे भयावह तस्वीरें देखिए, जमीन धंसी और समा गईं कई कारें
मुंबई में बारिश कहर बरपा रही है। कई इलाकों में पानी भर गया। बारिश के कारण वडाला के एंटोप हिल में लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग से सटी निर्माणधीन बिल्डिंग की जमीन धंसक गई। वडाला इलाके के एंटॉप हिल में जहां जमीन धंसने से एक साथ 15 से 20 कारें मलबे में समा गईं, वहीं ठाणे के एक आवासीय परिसर में अहाते की 65 फीट की दीवार के ढह जाने से उसके नीचे दो कारें और अन्य वाहन दब गए। उल्हासनगर में एक इमारत की दीवार गिरने से एक 15 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।
इससे पहले रविवार शाम दक्षिण मुंबई में मेट्रो सिनेमा के नजदीक दो लोगों पर पेड़ गिर जाने से उनकी मौत हो गई। अंबरनाथ तालुका के वाडोल गांव में देर रात सवा दो बजे एक घर के करीब की दीवार ढह जाने से 13 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई और उसके माता-पिता घायल हो गए।
एंटॉप हिल इलाके में सोमवार सुबह एक रिहायशी बिल्डिंग के पास अचानक जमीन धंसने से अफरातफरी मच गई। परिसर में खड़ीं कारें एक-एक कर मलबे में समाती चली गईं। एनडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। साथ ही बिल्डिंग को खाली करने को कहा गया है।
मालूम हो कि जिस जगह जमीन धंसकी उसके बगल में 32 मंजिला इमारत है। इसके हर फ्लोर पर करीब चार परिवार रहते हैं। गनीमत रही कि लोगों को वक्त रहते निकाल लिया गया और बिल्डिंग को क्षति नहीं पहुंची। लेलॉयड एस्टेट बिल्डिंग में रहने वाले एक शख्स ने लोगों ने बताया कि, "सुबह 4 बजे हम सो रहे थे। तभी अचानक जोरदार आवाज आई। जब हमने घर से बाहर आकर देखा तो होश उड़ गए। बिल्डिंग से सटी जमीन धंसक गई, कई कारें गड्ढे में जा गिरी। शुक्र है बिल्डिंग के लोग सुरक्षित हैं।
मुंबई में आज सुबह से जमकर बारिश हो रही है। अंधेरी, बांद्रा, सायन, हिंदमाता, दादर सहित कई इलाकों में पानी भरने के कारण ट्रैफिक लगभग रुक गया है। भारी बारिश के चलते हिंदमाता की सड़कें और सायन रेलवे स्टेशन में पानी भर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह 5.30 बजे तक कोलाबा में 90 एमएम और सांताक्रूज में 195 एमएम बारिश दर्ज की है।
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले 48 घंटों में ओडिशा, पश्चिम बंगाल के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश होगी।