Archived

राम रहीम को लेकर इस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, राम रहीम ने कहा था मेरी...

Vikas Kumar
19 Sep 2017 12:39 PM GMT
राम रहीम को लेकर इस एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, राम रहीम ने कहा था मेरी...
x
गुरमीत राम रहीम को लेकर इस एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्टर ने कहा, 'राम रहीम ने 50वें जन्मदिन पर मुझे कहा था कि मेरी...

मुंबई : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह साध्‍वियों से रेप के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल कारावास की सजा काट रहा है। राम रहीम के जेल जाने के बाद एक एक कर कई राज जनता के सामने आ रहे हैं।

अब राम रहीम को लेकर अभिनेता कमाल राशिद खान (KRK) ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। केआरके ने एक ट्वीट के जरिए बताया कि, 'राम रहीम ने उन्हें अपने 50वें जन्मदिन पर बुलाया था और कहा था कि वह उनकी आने वाली फिल्म के बारे में कुछ भी गलत न लिखे, इसके कुछ दिन बाद ही वह जेल चले गए।'

केआरके के इस ट्वीट के बाद लोग ट्विटर पर उनको मनहूस तक कह रहे हैं। कुछ लोग फनी लहजे में उन्हें पनौती तक कह रहे हैं। कई लोग कमेंट में लिख रहे है कि केआरके के चलते ही राम रहीम जेल चले गए। लोग यहां तक कह रहे हैं कि केआरके से बात करते ही राम रहीम का बुरा टाइम शुरू हो गया। केआरके का ट्वीट काफी वायरल हो रहा है।


Next Story