Archived

जब ​एयर इंडिया के प्लेन में पक्षी की जोरदार टक्कर से हुआ छेद, फिर...

Vikas Kumar
20 Jan 2018 1:51 PM GMT
जब ​एयर इंडिया के प्लेन में पक्षी की जोरदार टक्कर से हुआ छेद, फिर...
x
मणिपुर के मुख्‍यमंत्री नोंगथेमबाम बिरेन समेत 160 यात्रियों के साथ एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से बाल-बाल बच गया। जब एयर इंडिया के प्लेन में पक्षी की जोरदार टक्कर से छेद हो गया...

गुवाहाटी : मणिपुर के मुख्‍यमंत्री नोंगथेमबाम बिरेन समेत 160 यात्रियों के साथ एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त होने से बाल-बाल बच गया। यह विमान नई दिल्ली-गुवाहाटी-इम्फाल उड़ान पर था।

दरअसल, कल गुवाहाटी हवाई अड्डे पर उतर रहा एयर इंडिया के एक विमान से पक्षी की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें प्लेन में छेद हो गया। जिसके बाद इसे गुवाहाटी एयरपोर्ट पर विमान को सुरक्षित उतारा गया।

मुख्यमंत्री बीरेन ने शुक्रवार को ट्वीट के जरिए बताया, 'हमारे एयर इंडिया के विमान से पक्षी टकरा गया और विमान को आज सुरक्षित गुवाहाटी में उतारा गया।'

विमान में कुल 160 यात्री सवार थे। हादसे के बाद विमान को गुवाहाटी हवाई अड्डे पर ही रोक दिया गया और आगे की यात्रा करने वाले यात्री वहीं फंस गए।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उड़ान में 160 यात्री थे। उन्होंने बताया कि पक्षी की टक्कर इतनी जोर की थी कि विमान में छेद हो गया। विमान उस समय उतरने वाला था और पहिए खोल दिए गए थे।

Next Story