- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
x
आधिकारिक सूत्रों से मिली खबर के अनुसार पीएम मोदी मूर्ति तोड़े जाने पे बेहद नाराज है, पीएम ने गृह मंत्री से नाराजगी जाहिर की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिमा तोड़े जाने पर सख्त नाराजगी जाहिर की है. पीएम मोदी ने इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी बात की. वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि तोड़फोड़ की इन घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है. मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इन मामलों में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के कुछ हिस्सों में हुई तोड़फोड की घटनाओं को कड़े शब्दों में खारिज किया है. सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजे गए परामर्श में गृह मंत्रालय ने कहा कि देश के कुछ हिस्सों से प्रतिमाओं को गिराने की घटनाओं की खबरें आ रही हैं, जिन्हें गंभीरता से लिया गया है. इसमें कहा गया, 'गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों से कहा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वे सारे जरूरी कदम उठाएं.'
मंत्रालय ने कहा कि राज्य सरकारों से कहा गया है कि ऐसी घटनाओं में लिप्त सभी लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाए और कानून के उपयुक्त प्रावधानों के तहत उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जाए. एडवायजरी में कहा गया, 'माननीय प्रधानमंत्री ने इस बाबत गृह मंत्री से भी बात की.'
इस परामर्श में त्रिपुरा का कोई जिक्र नहीं है, लेकिन शनिवार को चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद राज्य में विरोधी राजनीतिक दलों में हिंसा की छिटपुट घटनाएं और झड़पें हुई थी. वहीं सोमवार को दक्षिण त्रिपुरा के बेलोनिया में लेनिन की प्रतिमा को बुल्डोजर की मदद से गिरा दिया गया था. वहीं तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में मंगलवार रात समाज सुधारक एवं द्रविड़ आंदोलन के संस्थापक ईवी रामासामी 'पेरियार' की प्रतिमा कथित रूप से क्षतिग्रस्त कर दी गई.
आपको बता दें कि ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा घटना होने पर राज्यपाल तथागत रॉय और डीजीपी ए के शुक्ला से बात की थी और उनसे नई सरकार के कामकाज संभालने तक राज्य में शांति सुनिश्चित करने और हिंसा पर नजर रखने को कहा था. किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न होने की बात भी की थी. तब तक तमिलनाडु के वेल्लोर में पेरियार की मूर्ति बीजेपी कार्यकर्ता द्वारा तोड़े जाने की खबर आई है. अब बीजेपी के संस्थापक श्यामाप्रसाद मुखर्जी की मूर्ति तोड़े जाने से एकदम हलचल मच गई.
Next Story