- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
बीजेपी को लग सकता है झटका, सीएम मुफ़्ती महबूबा ने बुलाई पीडीपी विधायकों की बैठक
जम्मू कश्मीर में एक बच्ची के साथ बलात्कार को लेकर जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बलाई है. बताया जाता है पीडीपी के नेताओं ने बीजेपी से गठबंधन तोड़ने की मंशा जाहिर की है. सरकार के दो बीजेपी मंत्रियों लाल सिंह और चंदर प्रकाश सिंह के हिंदू एकता मंच की ओर से निकाली गई रैली में शामिल होने को लेकर सियासत गर्म हो गई है. इस गठबंधन के टूटने से बीजेपी की हालात दयनीय जरुर हो जाएगी. सियासत में किसी टुकड़े पर पलने वाला ये अपने आप में एक अनूठा गठबंधन है.
सोमवार को इस मामले में सीएम मेहबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी. कठुआ रेप केस मामला एक आठ साल की बच्ची से रेप और हत्या से जुड़ा है. इस मामले के विरोध में पूरे जम्मू कश्मीर में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन की आवाजें उठ रहीं हैं. क्योंकि इस मामले में बच्ची मुस्लिम थी और आरोपी हिन्दू है. इस बलात्कार और हत्या के मामले ने सांप्रदायिक रूप ले लिया है.
विरोध प्रदर्शन की वजह से पूरा राज्य अलग-अलग खेमे में बंट रहा है जो जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा के लिहाज से ठीक नहीं है और इसीलिए मुख्यमंत्री मुफ्ती प्रधानमंत्री मोदी से मिली थी. आपकों बता दें कि इस जघन्य मामले ने सिर्फ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. हिन्दू-मुस्लिम एंगल की वजह से ये घटना और भी सख़्त रूप लेती जा रही है.
वहीँ इस मामले को सियासतदार कई एंगिल से नाप रहे है. सीएम महबूबा इस घटना को इमोशनल देखते हुए मुस्लिम समर्थन के खातिर सरकार की बलि दे सकती है. तो बीजेपी इस मामले में हिंदू समर्थन के चलते चुपचाप इस बलि के लिए तैयार हो सकती है. लेकिन कुछ भी हो नुकसान हिंदू मुसलमान दोनों का ही होना तय है. धर्म और जाति मजहब की लड़ाई में उलझा भारत अब पानी हालात पर रो जरुर रहा होगा.