Archived

देश के 31 मुख्यमंत्रियों की रिपोर्ट: चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री, जानिए सबसे गरीब सीएम कौन?

Arun Mishra
13 Feb 2018 7:27 AM GMT
देश के 31 मुख्यमंत्रियों की रिपोर्ट: चंद्रबाबू नायडू सबसे अमीर मुख्यमंत्री, जानिए सबसे गरीब सीएम कौन?
x
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के 31 मुख्यमंत्रियों पर एक रिपोर्ट जारी की है।
नई दिल्ली : एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने सोमवार को देश के 31 मुख्यमंत्रियों पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों के बारे में भी बात की गई है। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू इस समय देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू जबकि तीसरे नंबर पर हैं पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह हैं।

नायडू के पास 177 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है, वहीं खांडू के पास 129 करोड़ और अमरिंदर सिंह के पास 48 करोड़ रुपए की संपत्ति है। इस बात की जानकारी चुनावी हलफनामा के जरिए सामने आया है।

देश के 29 राज्यों के सीएम के द्वारा दिए गए चुनावी हलफनामें में दिए गए संपत्ति के ब्यौरे के आधार पर यह आंकड़े तैयार किए गए हैं। जबकि सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों की सूची में त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार हैं।

माणिक सरकार के पास सिर्फ 26 लाख की कुल संपत्ति बताई जा रही है। हलफनामे के अनुसार उनके पास न तो अपनी कार है और न ही घर। माणिक सरकार के बाद कम संपत्ती के मामले में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी दूसरे नंबर पर हैं।

एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 31 मुख्यमंत्रियों में से 11 ने स्वयं के खिलाफ आपराधिक मामले दायर होने की घोषणा की है। यह कुल संख्या का 35% है. इसमें से 26% के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
Next Story