Archived

LIVE : राहुल गांधी बोले, 'बीजेपी एक संगठन की आवाज लेकिन कांग्रेस देश की आवाज'

Arun Mishra
18 March 2018 10:49 AM GMT
LIVE : राहुल गांधी बोले, बीजेपी एक संगठन की आवाज लेकिन कांग्रेस देश की आवाज
x
जो राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विचारधारा है उससे इस देश को सिर्फ नुकसान होगा और देश पीछा जाएगा: राहुल गांधी
नई दिल्ली : कांग्रेस पार्टी के महाधिवेशन का आज (रविवार) तीसरा और आख़िरी दिन है। अधिवेशन का समापन भाषण पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा, राहुल ने कहा कि बीजेपी एक संगठन की आवाज है लेकिन कांग्रेस देश की आवाज है।
LIVE UPDATE -
- जिस सावरकर को बीजेपी मानती है उन्होंने अंग्रेजों को माफी की चिट्ठी लिखी थी
- डोकलाम, तिब्बत, मालदीव में चीन मौजूद है लेकिन भारत कहीं नहीं दिख रहा: राहुल गांधी
- मैं सिर्फ मंदिर हीं नहीं मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च भी जाता हूं। गुजरात चुनाव से पहले ही मंदिर में जाता हूं: राहुल गांधी
- देश में करोडो़ं लोग बेरोजगार हैं लेकिन मोदी जी ने दो करोड़ नौकरियां नहीं दी: राहुल गांधी
- मोदी सिर्फ मोदी (नीरव मोदी) को देश का 30 हजार करोड़ रुपये दे सकते हैं: राहुल गांधी
- जो राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ की विचारधारा है उससे इस देश को सिर्फ नुकसान होगा और देश पीछा जाएगा: राहुल गांधी
- कांग्रेस इस देश की सेवक है और कोई भी इसे सच्चाई बोलने से नहीं रोक सकती: राहुल गांधी
- किसान रोज मर रहे हैं, सरकार के पास कोई रोड मैप नहीं हैं और पीएम कहते हैं कि चलो इंडिया गेट के सामने योगा करते हैं: राहुल गांधी
- सैकड़ों साल पहले कुरुक्षेत्र में कौरवों और पांडवों के बीच युद्ध हुआ था। उस वक्त भी कौरव घमंड और अहंकार में थे लेकिन पांडव विनम्र और सच्चाई के लिए युद्ध लड़ रहे थे। आज भी समय कुछ ऐसा ही है: राहुल गांधी
Next Story