Archived

कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से जुड़े वाइली ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, क्या चोरी का माल खरीदने वाली कांग्रेस भी चोर कहलाएगी!

Arun Mishra
28 March 2018 11:44 AM GMT
कैंब्रिज एनालिटिका विवाद से जुड़े वाइली ने कांग्रेस पर दिया बड़ा बयान, क्या चोरी का माल खरीदने वाली कांग्रेस भी चोर कहलाएगी!
x
डाटा लीक का खुलासा करने वाले कैंब्रिज एनालिटिका के एक्स इम्प्लॉई क्रिस्टोफर वाइली ने यूके में सासंदों के सामने बयान दिया है.
नई दिल्ली : कैंब्रिज एनालिटिका के तार भारत की कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। डाटा लीक का खुलासा करने वाले कैंब्रिज एनालिटिका के एक्स इम्प्लॉई क्रिस्टोफर वाइली ने यूके में सासंदों के सामने बयान दिया कि कांग्रेस भी कैंब्रिज एनालिटिका की क्लाइंट रही है। कंपनी का ऑफिस इंडिया में भी है। हालांकि कांग्रेस मना करती रही है कि उन्होंने कभी भी कैंब्रिज एनालिटिका की सर्विस ली है।
वाइली के एनालिटिका के बारे में कहा कि उन्हें बस काम से मतलब है फिर वो चाहे कानूनी तरीके से हो या फिर गैरकानूनी। कैंब्रिज एनालिटिका विवाद में पहली बार ऐसा हुआ है जब इस मामले से डायरेक्ट जुड़े किसी शख्स ने कंपनी के इंडियन कनेक्शन के बारे में कोई बयान दिया है।
क्रिस्टोफर वाइली ने यूके संसद में कहा कि भारत में भी कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं ली गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर कई प्रोजेक्ट्स किए हैं। हालांकि उन्हें ये याद नहीं कि पार्टी के साथ कोई नेशनल प्रोजेक्ट किया की नहीं, लेकिन लोकल लेवल पर काफी प्रोजेक्ट किए। वाइली ने कहा कि उनके पास भारत में कांग्रेस पार्टी के साथ काम करने के सबूत भी हैं। हालांकि कांग्रेस पार्टी बार-बार इनकार करती रही है कि उन्होंने कभी भी कैंब्रिज एनालिटिका की मदद ली है। ऐसे में क्रिस्टोफर वाइली का ये बयान कांग्रेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है।
Next Story