Archived

पूर्व गृह सचिव का खुलासा, 'गृह मंत्रालय में देखी जाती थी पोर्न फिल्में'

Arun Mishra
12 April 2018 5:38 AM GMT
पूर्व गृह सचिव का खुलासा, गृह मंत्रालय में देखी जाती थी पोर्न फिल्में
x
सांकेतिक तस्वीर
मंत्रालय के कर्मचारी दफ्तर में ही पॉर्न देखते थे। वो इसका वीडियो भी डाउनलोड करते थे, जिसके चलते कंप्यूटर नेटवर्क में दिक्कत आती थी?
नई दिल्ली : पूर्व केंद्रीय गृह सचिव जीके पिल्लै ने खुलासा किया है कि मंत्रालय के कुछ जूनियर कर्मचारी दफ्तर में ही पॉर्न देखते थे। वो इसका वीडियो भी डाउनलोड करते थे, जिसके चलते कंप्यूटर नेटवर्क में दिक्कत आती थी। सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (DSIC) के अध्यक्ष पिल्लै ने कहा कि मैं करीब 8-9 साल पहले गृह सचिव था, तो हर 60 दिन बाद हमें पूरा कंप्यूटर खराब मिलता था। उन्होंने आगे बाताया कि मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी देर शाम तक बैठकों में व्यस्त रहते थे जिसके चले कनिष्ठ अफसरों को मीटिंग के बाद काम के लिए दफ्तरों में रुकना पड़ता था।
पिल्लै ने बताया कि ऐसे में वो जूनियर क्या करते? वो इंटरनेट खोलते हैं और अश्लील वेबसाइट्स पर जाते हैं। वो ऐसी चीजें डाउनलोड करते हैं जिसके साथ मालवेयर (एक प्रकार का वायरस) भी डाउनलोड हो जाते हैं। पिल्लै के अनुसार मंत्रालय ने इस पर निर्देश जारी किए और समीक्षा में यह बात सामने आई।
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में सामने आयी है जब कुछ ही दिन पहले कुछ सरकारी वेबसाइटों में संदिग्ध रूप से गड़बड़ी सामने आयी थी। हालांकि सरकार ने बाद में स्पष्ट किया था कि ये वेबसाइटें हैक नहीं हुई थी, बल्कि इसका कारण हार्डवेयर की कोई तकनीकी खामी था।
रक्षा और गृह मंत्रालय समेत कई सरकारी विभागों की दर्जन भर से अधिक वेबसाइटें शुक्रवार को गड़बड़ियों के चलते प्रभावित हुईं जिसके लिए हैकिंग को जिम्मेदार ठहराया गया लेकिन राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा प्रमुख ने कहा कि ऐसा तकनीकी गड़बड़ी की वजह से हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार रात को बताया कि प्रभावित वेबसाइटों की गड़बड़ियां दूर करने के प्रयास चल रहे हैं।
Next Story