Archived

इसरो फिर रचेगा इतिहास, कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का करेगा प्रक्षेपण

Vikas Kumar
9 Jan 2018 1:59 PM GMT
इसरो फिर रचेगा इतिहास, कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का करेगा प्रक्षेपण
x
इसरो इस वर्ष की शुरुआत में ही अंतरिक्ष में एक और ऊंची छलांग लगाते हुए अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।

नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष शोध संस्थान (ISRO) एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। इसरो इस साल अपना पहला प्रक्षेपण 10 जनवरी को नहीं बल्कि 12 जनवरी को करेगा। इसरो ने सोमवार इसकी जानकारी दी।

इसरो इस वर्ष की शुरुआत में ही अंतरिक्ष में एक और ऊंची छलांग लगाते हुए अंतरिक्ष में पृथ्वी अवलोकन उपग्रह कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा।

इसरो के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 9:30 श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से कार्टोसैट-2 समेत 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा। इन उपग्रहों में से 28 अमेरिका सहित पांच देशों के है। इसके साथ ही दो अन्य भारतीय उपग्रह-पांच किलो वजनी नैनो अंतरिक्ष यान और लगभग 100 किलो वजनी सूक्ष्म उपग्रह शामिल हैं। इन तीन उपग्रहों के प्रक्षेपण के साथ इसरो उपग्रहों का शतक पूरा कर लेगा। उन्होंने बताया की

इन उपग्रहों को कक्षा में भेजने के लिए ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान सी-40(पीएसएलवी) श्रीहरिकोटा के लांचर तक पहुंचाया जा चुका है। आपको बता दें कि 2018 में पहला प्रक्षेपण पिछले साल 31 अगस्त को मिली असफलता के बाद हो रहा है।

Next Story