Archived

मोदी सरकार का फैसला, अब 65 की उम्र में रिटायर होंगे सरकारी डॉक्टर

Arun Mishra
27 Sep 2017 2:33 PM GMT
मोदी सरकार का फैसला, अब 65 की उम्र में रिटायर होंगे सरकारी डॉक्टर
x
केंद्र सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने को मंज़ूरी दे दी है। जिसके तहत आयुष मंत्रालय और रेलवे में काम कर रहे डॉक्टर भी आएंगे।
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने सरकारी डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा 65 साल करने को मंज़ूरी दे दी है। जिसके तहत आयुष मंत्रालय और रेलवे में काम कर रहे डॉक्टर भी आएंगे। कई विभाग ऐसे हैं जहां डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र 60 साल है और कई विभागों में 62 साल है। केंद्रीय कैबिनेट की बुधवार को हुई बैठक में ये फैसला लिया गया।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने कहा कि सरकार ने इस फैसले को लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है। ताकि मरीज़ों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने कहा, 'इस फैसले से लोगों को अनुभवी डॉक्टरों से इलाज मिल सकेगा। इसके अलावा हमारे पास डॉक्टरों की कमी नहीं होगी और मरीजों को सुविधा होगी। इसके अलावा डॉक्टर और मरीज़ का अनुपात भी ठीक रहेगा।'
उन्होंने कहा कि इससे सरकारी खजाने पर बोझ नहीं पड़ेगा क्योंकि कई पोस्ट खाली हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के तहत काम कर रहे 1,445 डॉक्टरों को इससे लाभ होगा। केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ काम कर रहे डॉक्टरों की रिटायरमेंट की उम्र जुलाई में 60 से बढ़ाकर 65 साल कर दी गई थी।
Next Story