- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
मोदी अमित शाह की नारजगी चलते कटेगा इन सांसदों का टिकिट!
शिव कुमार मिश्र
28 March 2018 2:36 AM GMT
x
बीजेपी सांसदों की ले रही है जानकारी
भारतीय जनता पार्टी अपने वर्तमान लोकसभा सांसदों में से लगभग 50 प्रतिशत का टिकट काट सकती है। पार्टी इस बारे में कोई फैसला सांसदों की अपने क्षेत्र और सदन में परफॉर्मेंस तथा सोशल मीडिया पर उपस्थिति के आधार पर लिया जाएगा। 'द वीक' से बातचीत में एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, "दोनों, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) और पार्टी अध्यक्ष (अमित शाह) सांसदों के प्रदर्शन का आंकलन कर रहे हैं। वे सबसे खुश नहीं हैं। परफॉर्मेंस के आधार पर उम्मीदवारों का चुनाव होगा।"
पूर्वी भारत में भाजपा की चुनावी रणनीति में अहम भूमिका निभाने वाले इस नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री ने हाल ही में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ सांसदों से मुलाकात की थी। जहां उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि जिन्होंने परफॉर्म नहीं किया, वे अगली बार टिकट की आस न लगाएं। पार्टी ने 2019 के चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की योग्यताएं तय कर दी हैं।
बीजेपी नेताओं के अनुसार, वरीयता उन्हें दी जाएगी जिन सांसदों ने अपने क्षेत्र में अच्छा काम किया है, केंद्रीय प्रोजेक्ट्स को लोकसभा क्षेत्र में बेहतर ढंग से लागू कराया हो और सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हों। सोशल मीडिया में दक्ष होने का मतलब इन प्लेटफॉर्म्स पर कई लाख फॉलोअर्स होने से है। एक नेता ने कहा, "सोशल मीडिया पर जिनकी बड़ी फॉलोइंग है वे जरूर अपने क्षेत्र में लोकप्रिय हैं।"
पार्टी के कई सांसदों ने बार-बार कहे जाने के बावजूद सोशल मीडिया को गंभीरता से नहीं लिया। कुछ ने तो अपना अकाउंट तक नहीं बनाया है, जबकि कुछ ऐसे प्लेटफॉर्म्स पर मौजूद तो हैं मगर सक्रिय नहीं। पार्टी के कई नेता इस ओर इशारा करते हैं कि मोदी और शाह की जोड़ी बिहार और उत्तर प्रदेश के सांसदों से ज्यादा खफा है। भाजपा चाहती है कि वह नए और चमकदार चेहरों संग अगले साल होने वाले चुनाव में उतरे।
लोकसभा उपचुनावों में हार के बाद पार्टी में नए चेहरों की मांग तेज हुई है। सत्ता में आने के बाद से पार्टी बिहार और पंजाब छोड़कर बाकी विधानसभा चुनाव जीती है मगर लोकसभा उपचुनावों में पार्टी यह प्रदर्शन दोहराने में नाकाम रही। पार्टी के अनुसार, जहां मोदी और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने प्रचार नहीं किया, वहां पार्टी बुरी तरह हारी।
शिव कुमार मिश्र
Next Story