- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
पद्मावत फिल्म: देश में मचा करणी सेना का हाहाकार, हरियाणा , राजस्थान में हुआ उपद्रव शुरू, कई लोंगों की गिरफ्तारी
फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन उग्र हो गए हैं. हरियाणा और उत्तर प्रदेश में की जगहों पर हिंसक वारदातें हुईं. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से 50 से अधिक करणी सेना के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी के बाद 25 जनवरी को संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' रिलीज हो रही है. इस फिल्म के प्रदर्शन के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन तेज हो गए हैं. करणी सेना ने चुनौती दी है कि किसी भी हाल में फिल्म का प्रदर्शन होने नहीं देंगे. पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से करणी सेना के बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है.
पुलिस ने श्रीराजपूत करणी सेना की चित्तौड़गढ़ इकाई के अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने यह कदम इकाई के प्रवक्ता द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज के विरोध में जौहर के लिए समुदाय की 1900 महिलाओं के तैयार होने की घोषणा के बाद उठाया है. पुलिस ने चितौड़गढ़ इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह खंगरोट और उपाध्यक्ष कमलेंदु सिंह सोलंकी के आवास पर मंगलवार रात 11 बजे छापा मारा और उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने संगठन के मुख्य सदस्यों में से एक देवेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया.
हरियाणा प्रशासन उपद्रवियों को रोकने में नाकाम साबित हुआ है. यहां कई शहरों में प्रशासन ने धारा-144 लागू कर दी है. बावजूद इसके उपद्रवी सड़कों पर उतर कर खुलकर तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे हैं. गुरुग्राम के सोहना रोड पर उपद्रलवियों ने एक बस में आग लगा दी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. खासबात यह थी कि जब लोग बस में तोड़फोड़ और आगजनी कर रहे थे, वहां पुलिस मूक दर्शक बनी तमाशा देख रही थी. इससे पहले भीड़ ने पटौदी-वजीरपुर और दिल्ली-जयपुर हाईवे पर आगजनी कर रास्ता जाम कर दिया.
माहौल को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने गुड़गांव के रेस्टोरेंट और बार को शाम हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मेरठ और मथुरा में कई जगहों पर हंगामा होने के समाचार मिले हैं.
मुंबई से भी बड़ी संख्या में करणी सेना के कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'हमने मुम्बई के विभिन्न हिस्सों से अब तक करणी सेना के लगभग 50 समर्थकों को हिरासत में लिया है. इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब वे फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए इकट्टा हुए थे.'