Archived

राष्ट्रपति ने रामशकल, राकेश सिन्हा, रघुनाथ मोहपात्रा और सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए चुना

Arun Mishra
14 July 2018 6:51 AM GMT
राष्ट्रपति ने रामशकल, राकेश सिन्हा, रघुनाथ मोहपात्रा और सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए चुना
x
Rakesh Sinha, Raghunath Mohapatra and Sonal Mansingh
सोनल मान सिंह मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं. राकेश सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर और आरएसएस के विचारक हैं.

नई दिल्ली : भारत के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने चार नए राज्यसभा सांसद मनोनीत किया हैं। जिनमें किसान नेता रामशकल, प्रोफेसर व लेखक राकेश सिन्हा, रघुनाथ मोहपात्रा और सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

सोनल मान सिंह मशहूर भरतनाट्यम नृत्यांगना हैं। राकेश सिन्हा दिल्ली यूनिवर्सिटी के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में प्रोफेसर और आरएसएस के विचारक हैं। इनके अलावा, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले राम सकल किसान नेता हैं। वो पूर्व में 3 बार सांसद भी रह चुके हैं।


चारों हस्तियां चार अलग-अलग राज्यों से हैं और ये अपने-अपने क्षेत्र में काफी मशहूर हैं। 2019 के चुनावों को लेकर इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राम शकल उत्तर प्रदेश से आते हैं। इन्होंने दलित समुदाय में काफी काम किया है। वहीं, राकेश सिन्हा संघ के विचारक हैं। वह टीवी चैनलों पर बीजेपी का पक्ष रखते हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय में असोसिएट प्रफेसर भी हैं। सोनल मानसिंह देश की विख्यात डांसर हैं। रघुनाथ महापात्रा ने जगन्नाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण काम किया है। वह उड़ीसा से आते हैं।

राष्ट्रपति ने ऐसे समय में चार सदस्यों को मनोनीत किया है जब राज्यसभा में उपसभापति का चुनाव होना है। ऐसे में चार सदस्यों के मनोनीत होने से सरकार के संख्याबल में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

Next Story