Archived

गजब: वीडियो में देखिए सांप और इंसान का Kiss और फिर...

Vikas Kumar
10 Jun 2017 6:55 AM GMT
गजब: वीडियो में देखिए सांप और इंसान का Kiss और फिर...
x
नई दिल्ली : आजकल सोशल मीडिया में कोई भी वीडियो या फोटो वायरल होते देर नहीं लगती है। आपने सांप और इंसान के कई सारे वीडियो को देखा होगा, जिसमें इंसान सांप के साथ करतब दिखाता हुआ नजर आया होगा, लेकिन क्या आपने कभी किसी इंसान को सांप के साथ 'किस' करते हुए देखा है। जी हां, किसी भी व्यक्ति को ये सोचकर भी रूह कांप जाएगी।

आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे है जिसे देखने के बाद शायद आपको अपनी आंखों पर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हो। लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे इंसान भी हैं जिनकी सांपों के साथ गहरी दोस्ती है। आजकल सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

किसी भी सामान्य व्यक्ति की इस वीडियो को देखने के बाद रूह कांप जाएगी। आप भी देखिए रूह को कंपा देने वाला यह वीडियो। वीडियो में साफ़ साफ़ नज़र आ रहा है कैसे ये इंसान सांप को किस करता है।

वीडियो में दिखाया गया है व्यक्ति एक कोबरा के सामने बैठा हुआ है और कोबरा को हाथ से इशारा करता है। उसके बाद सांप उसके तरफ आने लगता है। इसके बाद वो व्यक्ति सांप के बिलकुल करीब आ जाता है। और व्यक्ति के साहस को देखिए उसने अपना मुंह खुद उसके मुंह के पास ले जाता है। फिर भूरे रंग का काफी बड़ा कोबरा शांति से खड़ा रहता है। कोबरा उस व्यक्ति को कुछ नहीं करता है और उसके बाद कोबरा धीरे से अपनी जीभ निकाल कर उस व्यक्ति को Kiss करता है।



इसके अलावा अगले पेज पर एक दूसरा वीडियो भी है। हालांकि इसमें सांप और इंसान के बीच Kiss नहीं बल्कि एक व्यक्ति कोबरा को एक बोतल से पानी पिलाया। पानी पीने के बाद कोबरा को थोड़ी राहत मिली।
Next Story