Archived

OMG...जॉन सीना और गर्लफ्रेंड ने यू-ट्यूब के लिए उतारे कपड़े, जानिये क्यों

Arun Mishra
22 April 2017 7:03 AM GMT
OMG...जॉन सीना और गर्लफ्रेंड ने यू-ट्यूब के लिए उतारे कपड़े, जानिये क्यों
x
Photo Credit : The Bella Twins (YouTube)

अमेरिका के जाने माने रेसलर और WWE सुपरस्टार जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड निकी बेला ने यू-ट्यूब के लिए कपड़े उतारे और इसकी वीडियो यू-ट्यूब पर पोस्ट भी की। दरअसल, इस कपल ने अपने फैंस से वादा किया था कि अगर 'द बेला ट्विंस' के पेज पर 5 लाख सबस्क्राइबर्स (Subscribers) हो जाएंगे तो वो कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन करेंगे।

इसके बाद क्या था जॉन सीना के फैंस ने जल्द ही इस कपल को उनके गोल तक पहुंचा दिया। इसके बाद जॉन सीना और उनकी गर्लफ्रेंड ने अपना वादा पूरा किया और कैमरा के सामने स्ट्रिप डाउन किया। शुरुआत में जॉन सीना थोड़ा हिचकते हुए नजर आए थे, लेकिन उन्होंने अपने फैंस से वादा किया था तो उसे पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। बाद में कैमरा का सामने जॉन सीना ने अपनी गर्लफ्रेंड के डांस भी किया।

Photo Credit : The Bella Twins (YouTube)

Next Story