Archived

VIDEO: समुद्र से बाहर निकला ऐसा भयानक जीव, देखने वालों के उड़े होश, रिसर्चर्स भी हैरान

Special Coverage News
15 July 2017 9:53 AM GMT
VIDEO: समुद्र से बाहर निकला ऐसा भयानक जीव, देखने वालों के उड़े होश, रिसर्चर्स भी हैरान
x

नई दिल्ली : समुद्र की गहराइयों में क्या छुपा हुआ है इसके बारे में अभी तक किसी को सटीक जानकारी नहीं है। समुद्र के अंदर से कभी-कभी ऐसी चीजें निकल आती हैं जो कि सभी की कल्पना से बाहर होती हैं। ऐसा ही एक वाक्या जेम्स टेलर नाम के एक शख्स के साथ हुआ।

जेम्स साउथ अफ्रीका की खूबसूरत बीच पर सर्फिंग का मजा ले रहे थे तभी उन्हें समुद्र की सतह पर कुछ तैरता हुआ नजर आया। उन्हें लगा ये कोई घास है उन्होंने इसकी तरफ ध्यान नहीं दिया लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ की वो एकदम से घबरा गए।

वो तैरती हुई चीज आकर उनके सर्फिंग बोर्ड से चिपक गई। उनकी तो हालत जैसे खराब हो गई। वो डर गए। उसके चिपकते ही जेम्स ने पानी में छलांग लगा दी। लेकिन जब उन्होंने ध्यान से देखा तब उन्हें मालूम चला कि ये एक स्कविड है। जो की घायल अवस्था में थी। उसकी हालत देख कर जेम्स ने उसे किसी तरह खींच कर किनारे ले आए।

फिर उन्होंने वहां के लोकल एक्योरियम को फोन किया। किनारे पर लाते ही उस अजीब तरह के समुद्री जीव को देखने के लिए वहां पर मौजूद तमाम लोग इकठ्ठे हो गए। जेम्स ने इसकी कई तस्वीरें और वीडियो ऐसे स्कविड्स पर रिसर्च कर रहे एक प्रोफेसर को भेजे गए। अब इस स्कविड पर रिसर्च की जाएगी।

बता दें ये 'स्कविड' एक सी-फूड होता है जो आमतौर पर हथेली के बराबर होता है। जेम्स को मालूम था कि वो इस स्कविड की जान तो नहीं बचा पाएंगे इसलिए वो चाहते थे कि इसे रिसर्च में इस्तेमाल किया जाए। अगर वो इसे समंदर में ही छो़ड़ देते तो बड़ी मछलियां उसे नोच खातीं।

ये वीडियो अभी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है। आप भी देखें ये वीडियो कैसे इतने बड़े जानवर से सामना किया।


जहां तक समुद्र के बारे में हम जानते है वो जानकारी इस विशाल और शांत से दिखने वाले समुद्र का एक मात्र छोटा सा हिस्सा है। हालांकि आये दिन समुद्री जीव के जानकारियों में इजाफा हो रहा है लेकिन अभी भी कुछ ऐसे समुद्री जीव सामने आ जाते है जिसके बारें में हमें कोई जानकारी नहीं रहती है और फिर ये कौतुहल का विषय बन जाता है की आखिर ये कौन सा जीव है।

Next Story