Archived

बीच सड़क पर खतरनाक पाइथन देख पास में जाकर लेट गया यह शख्स, कारण जानकार दंग रह जाएंगे!

Arun Mishra
9 Jun 2017 8:34 AM GMT
बीच सड़क पर खतरनाक पाइथन देख पास में जाकर लेट गया यह शख्स, कारण जानकार दंग रह जाएंगे!
x
Photo : Tracey Heimberger (Facebook)
आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मैथ्यू को पाइथर के पास जाकर सड़क पर लेटना पड़ा..?

ऑस्ट्रेलिया की रहनी वाली ट्रैसी हैमबर्जर ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। जिसमें एक शख्स एक पाइथन के बगल में लेटा हुआ है। इस शख्स का नाम मैथ्यू बैगर है। आखिर ऐसा क्या हुआ था कि मैथ्यू को पाइथर के पास जाकर सड़क पर लेटना पड़ा।

बता दें, ऑस्ट्रेलिया में पिलबरा रिक ऑलिव पाइथन को बहुत ही खतरनाक माना जाता है। इसे देखते ही जीव-जंतु रास्ता बदल देते हैं। लेकिन मैथ्यू बैगर बिना डरे पाइथन के बगल में लेटे हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल मैथ्यू इस सांप को बचाना चाहते थे।

सड़क पार करते समय कहीं ऐसा न हो कि कोई वाहन उसको कुचलते हुए निकल जाए इसलिए जब तक सांप सड़क पार कर निकल नहीं गया वह लेटे रहे। ट्रैसी ने इसके बारे पूरी जानकारी अपने फेसबुक अकाउंट पर दी है।



Next Story