Archived

PHOTOS : महिला से लिपट कर सोता था अजगर, डॉ. ने जब बताई हकीकत तो उड़ गए होश!

Special Coverage News
18 July 2017 3:35 AM GMT
PHOTOS : महिला से लिपट कर सोता था अजगर, डॉ. ने जब बताई हकीकत तो उड़ गए होश!
x
PHOTOS : महिला से लिपट कर सोता था अजगर, डॉ. ने जब बताई हकीकत तो उड़ गए होश!
सांप या अजगर का ख्याल आते ही शरीर में सिरहन सी दौड़ने लगती हैं लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो सांप और अजगर पालते हैं। इन्हीं में से एक महिला से जुड़ा किस्सा कुछ वक्त पहले फेसबुक पर काफी शेयर किया गया था। जिसने सुना वह सोच में पड़ गया। एक महिला हर रात अपने पालतू अजगर के साथ सोया करती थी।

महिला हर रात अजगर के साथ सोया करती थी।


7 फुट के इस अजगर ने एक दिन खाना-पीना छोड़ दिया। कुछ दिन बाद महिला जब उसे वेटनरी डॉक्टर के पास ले गई तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। डॉक्टर ने महिला से पूछा, 'क्या आपका अजगर हर रात आपके साथ सोता है?' महिला ने जवाब दिया 'हां', डॉक्टर ने फिर पूछा, 'क्या ये आपसे लिपटता या फिर अपना पूरा शरीर स्ट्रेच करता है?' इसके भी जवाब में महिला ने जवाब दिया 'हां'। इसके बाद डॉक्टर ने जो बताया, वो किसी भी जानवर प्रेमी को चौंका सकता है।


7 फुट के इस अजगर ने एक दिन खाना-पीना छोड़ दिया।


डॉक्टर ने बताया कि अजगर ने खाना पीना इसलिए छोड़ दिया है क्योंकि वह अपने दूसरे मील (खाना) की तैयारी कर रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि उसका पालतू जानवर उससे इसलिए नहीं लिपटता क्योंकि वह उसे प्यार करता है बल्कि अजगर तो इसलिए उससे लिपटता और स्ट्रेच करता है ताकि वह यह जान सके कि उसकी खुद की लंबाई इतनी हुई है कि नहीं कि वह लड़की को पूरा निगल जाए। डॉक्टर ने साफ-साफ बताया कि अजगर अब अपने मालकिन को ही खाने का प्लानिंग में है।

Next Story