Archived

लंदन में बना दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, गिनीज बुक में हुआ दर्ज

Vikas Kumar
25 Aug 2017 8:45 AM GMT
लंदन में बना दुनिया का सबसे बड़ा समोसा, गिनीज बुक में हुआ दर्ज
x

नई दिल्ली : समोसा को भारत का सबसे फेमस नाश्ता माना जाता है। आप देश में कहीं भी जाईये, आपको नाश्ते में समोसा मिल ही जाएगा, लेकिन अब समोसे का स्वाद लंदन तक जा पहुंचा है। जी हां, अब समोसा लंदन में भी फेमस हो गया है।

लंदन के एक मस्जिद में दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाया गया है। जिसका वजन लगभग 153.1 किलो था। इस समोसे को मंगलवार को प्रदर्शित किया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों के हित के लिए कार्य करने वाले एक संगठन ने इस महा-समोसे का निर्माण किया।

इस समोसे को बनाते समय मस्जिद में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारी ने बताया समोसे को बनाने में सारे नियमों का पालन किया गया। समोसा को त्रिकोणीय बनाने के लिए आटा, आलू, प्याज और मटर डालकर तला गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रवीण पटेल ने भी इस समोसे का स्वाद चखा।

उन्होंने कहा इसे दुनिया का सबसे बड़ा समोसा होने की खिताब प्रदान किया गया। इससे पहले 2012 में 110.8 किलोग्राम का समोसा बनाया गया था।

आपको ये भी बता दें इससे पहले यूपी के महाराजगंज जिले में कुछ युवाओं ने साल 2016 में दुनिया का सबसे बड़ा समोसा बनाया था, लेकिन इस समोसे को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल नहीं किया गया था।

Next Story