धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 14 अगस्त 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
14 Aug 2017 5:00 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (सोमवार 14 अगस्त 2017) का राशिफल
x

आज सोमवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ेंगे। माता का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। क्रोध के अतिरेक से बचें। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी, लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास से तो परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अध्‍धयन में रुचि रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में शांति एवं प्रसन्‍नता के भाव रहेंगे। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज मानसिक शांति रहेगी। मित्रों के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। नौकरी में मतभेद रहेंगे। स्‍वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहें।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्‍की के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। शिक्षा में व्‍यवधान आएंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। कुछ पुराने साथियों से भेंट हो सकती है। सुख-सुविधाओं के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं।

Next Story