धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 12 अगस्त 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
11 Aug 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (शनिवार 12 अगस्त 2017) का राशिफल
x

आज शनिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में कार्यक्ष्‍ेात्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थितियां रहेंगी। आत्मसंयत रहें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। वाहन सुख का विस्तार होगा।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान में रुचि रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम होंगे। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। भवन के रखरखाव एवं सौंदर्यीकरण के कार्य होंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी। रहन-सहन कष्‍टदायी रहेगा।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। दिनचर्या अव्‍यवस्‍थित रहेगी। स्वास्‍थ्य के प्रति सचेत रहें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। मानसिक शांति रहेगी। लेकिन जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में भाइयों का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज कारोबार का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संचित धन में कमी आ सकती है। कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आय में व्‍यवधान आ सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है।

Next Story