धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 11 फरवरी 2018) का राशिफल

Vikas Kumar
11 Feb 2018 2:50 AM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 11 फरवरी 2018) का राशिफल
x
आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारोें का प्रभाव रहेगा। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के योग बन रहे हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। आलस्य में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सम्पत्ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन भी संभव है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। भवन सुख का विस्तार होगा। संचित धन में कमी आएगी। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि होगी। आय में अवरोध आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। संचित धन में वृद्धि होगी। वस्त्रों पर खर्च बढ़ेंगे।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज धर्म-कर्म में रुचि बढे़गी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। सम्पत्ति से आय वृद्धि के स्रोत विकसित हो सकते हैं। लेेकिन अनियोजित खर्चों में बढ़ोतरी होगी।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन किसी दूसरे स्थान पर जाना हो सकता है।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
Next Story