धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 20 अगस्त 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
19 Aug 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 20 अगस्त 2017) का राशिफल
x

आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज धैर्यशीलता में वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा एवं साक्षात्‍कार में सफलता मिलेगी। मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्‍वभाव में चिडचिड़ापन रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यभाव में वृद्धि संभव है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। वाणी में कठोरता के भाव रहेंगे। बातचीत में संयत रहें। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। पारिवारिक समस्‍या परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से धनार्जन के स्रोत विकसित होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्‍य की अधिकता रहेगी। मन में नकारात्‍मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मित्रों के सहयोग से आय वृद्धि के स्रोत बन सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अनियोजित खर्चों से परेशान रहेंगे। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, लेकिन अपनी भावनाओं को वश में रखें। शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आ सकते हैं। आय में व्‍यवधान आएंगे।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। संतान को स्‍वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के असवर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।

Next Story