धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 जून 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
24 Jun 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (रविवार 25 जून 2017) का राशिफल
x
आज रविवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। नौकरी में परिवर्तन में भी परिवर्तन की संभावना बन रही है। आय में वृद्धि होगी।


वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। कुछ पुराने मित्रों से भेंट हो सकती है। सुस्वादु खानपान के प्रति रुझान बढ़ेगा।


मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मानसिक उलझनें रहेंगी। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।


कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। कुटुम्ब-परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कुछ समस्या आ सकती हैं।


सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। जीवनसाथी से मधुर संबंध रहेंगे। भवन सुख का विस्तार होगा।


कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज मन अशांत रहेगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुझान रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पा जा सकते हैं।


तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आएगी। पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। आलस्य में वृद्धि होगी।


वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से दूर रहने का प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।


धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र पर प्रतिकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।


मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।


कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन साथ में स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं।


मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज क्रोध एवं अावेश के अतिरेक से बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।
Next Story