धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 जून 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
14 Jun 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 15 जून 2017) का राशिफल
x
आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में किसी दूसरे स्‍थान पर जाना पड़ सकता है। परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। आत्‍मसयंत रहें।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज क्रोध के अतिरेक से बचें। धर्मकर्म में रूचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वस्‍त्र उपहार में प्राप्‍त हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन अति उत्साही होने से बचें। परिवार में मान-सम्‍मान में वृद्धि हो सकती है। बातचीत में संतुलित रहें।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज मन परेशान रहेगा। शिक्षा एवं शोधादि कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कुटुम्‍ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज अध्‍ययन में रुचि बढ़ेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बातचीत में संतुलित रहें। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा पर जाना हो सकता है।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आलस्य की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। जीवन साथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज खर्चों की अधिकता से मन परेशान रहेगा। रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍त रहेंगे। पिता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज स्‍वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। संतान को कष्‍ट होगा।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार की समस्‍या परेशान कर सकती हैं। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। संतान की ओर सुखद समाचार मिल सकते हैं।
Next Story