धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 18 मई 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
17 May 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (बृहस्पतिवार 18 मई 2017) का राशिफल
x
आज बृहस्पतिवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लेकिन आत्मसंयत रहें। अति उत्साही होने से बचें। रहन-सहन में असहज हो सकते हैं।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज भाइयों से मतभेद हो सकते हैं। झगड़े-विवादों से बचने का प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं।
मिथुन राशि
के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज मन में निराशा एवं असंतोष के भाव रहेंगे। धार्मिक संगीत के प्रति रूझान बढ़ सकता है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर सत्संग में समागम हो सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। आय में व्यवधान आ सकते हैं। लेकिन कुटुम्ब के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। धार्मिक स्थान की यात्रा परिवार के साथ कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रूझान बढ़ेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि
के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज धार्मिक कार्यों के प्रति रूचि बढ़ेगी। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। व्यर्थ के झगडे़ एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज भवन सुख का विस्तार होगा। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। पैतृक कारोबार का विस्तार होगा। लाभ में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में अफसरों से मतभेद के बावजूद सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्थान परिवर्तन संभव है।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज अध्ययन में रूचि रहेगी। माता-पिता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। शैक्षिक कार्यों में बाधा आ सकती है। वाणी के प्रभाव से रुके हुए काम बनेंगे। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता से धन की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार में प्राप्त हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज बातचीत में संयत रहें। कुटुम्ब की किसी महिला से विवाद की स्थिति बन सकती है। माता का सहयोग मिलेगा। आत्म संयत रहें।
Next Story