धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 15 अगस्त 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
14 Aug 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 15 अगस्त 2017) का राशिफल
x

आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आपको संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। आपको शैक्षिक कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। खर्चों में वृद्धि एवं आय में व्‍यवधान की स्‍थिति रहेगी।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज परिवार में धार्मिक संगीत के कार्यक्रम हो सकते हैं। आपको किसी धार्मिक स्‍थान की यात्रा पर जाना पड़ सकता हैं। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव बने रहेंगे। वहीं माता को स्‍वास्‍थ्‍य विकार रहेंगे। कुछ पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मन अशांत रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज धैर्यशीलता में कमी आएगी। भवन सुख में वृद्धि होगी। माता का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्‍थिति हो सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज रोजमर्रा के कार्यों में व्‍यवधान आएंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी पैतृक सम्‍पत्‍ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। संतान सुख में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। लेकिन अति उत्‍साही होने से बचें। व्‍यर्थ के लड़ाई-झगड़े एवं विवादों से बचने का प्रयास करें।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज किसी पैतृक कारोबार का विस्तार होगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी। संतान सुख में वृद्धि होगी।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। आय में वृद्धि होगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्य विकार रहेंगे।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। आय में व्‍यवधान तो आएंगे, लेकिन आय के साधन भी बनते रहेंगे। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। संतान सुख में वृद्धि होगी। माता को स्‍वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं।

Next Story