धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 16 मई 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
15 May 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 16 मई 2017) का राशिफल
x
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः

मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। परिवार की समस्या परेशान कर सकती हैं। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज नौकरी में किसी विशेष प्रयोजन से विदेश यात्रा की संभावना बन रही हैं। भौतिक सुखों का विस्तार होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेेगा। स्‍वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन में असहज रहेंगे।

कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज अचानक धन प्राप्‍ति के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। वाहन सुख में वृद्धि होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही है। आत्म संयत रहें। अफसरों से मतभेद रहेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज संचित धन में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। पिता को स्‍वास्थ्‍य विकार रहेंगे। माता का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। जीवनसाथी को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। मन अशांत रहेगा। बातचीत में संयत रहें।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। खर्चों में वृद्धि होगी। परिवार के साथ यात्रा देशाटन के लिए जा सकते हैं।

धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। वाहन सुख में वृद्धि होगी। लेकिन व्‍यर्थ के झगड़े-फसाद से बचें। सम्‍पत्‍ति के रख-रखाव पर खर्च बढ़े़ंगे।

मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आय में वृद्धि होगी। मानसिक उलझनें रहेंगी। अफसरों से मतभेद बढ़ेंगे। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की संभावना बन रही हैं।

कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज मानसिक शांति रहेगी। संतान को स्‍वास्‍थ्‍य विकार हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयेाग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।
Next Story