धर्म-कर्म

जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 जून 2017) का राशिफल

Vikas Kumar
26 Jun 2017 11:30 PM GMT
जानें- क्या कहता है आपका (मंगलवार 27 जून 2017) का राशिफल
x
आज मंगलवार है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन पर ग्रहों का प्रभाव ना सिर्फ जन्म के समय बल्कि पूरे जीवनकाल में होता है। ग्रहों की स्थिति हरेक दिन हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। आज के राशिफल से जानिए कि किस तरह रहेगा आपका आज का दिन? आपका आज का राशिफल क्या कहता है जानने के लिए पढ़ें राशिफलः
मेष राशि- मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल माना जाता है। भगवान श्री गणेश को मेष राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृष राशि- वृषभ का राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशिवालों के लिए शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होते हैं। कुलस्वामिनी को वृषभ राशि का आराध्य माना जाता है। आज वाणी में सौम्यता रहेगी। संतान को स्‍वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में विपरीत परिस्‍िथतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि- मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध होता है। इस राशि के जातक बेहद समझदार होते हैं। मिथुन राशि के आराध्य देव कुबेर होते हैं। आज लेखनादि बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
कर्क राशि- कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। भगवान शंकर को कर्क राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्मविश्वास में कमी आएगी। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में स्‍थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग किसी के सामने झुकना नहीं पसंद नहीं करते हैं। सिंह राशि के आराध्य देव भगवान सूर्य होते हैं। आज किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। पिता को स्‍वास्‍थ्य विकार हो सकते हैं।
कन्या राशि- कन्या राशि के जातक बेहद धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। मान्यता है कि कन्या राशि के आराध्य देव कुबेर जी होते हैं। आज वाणी में कठोरता का भाव रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। नौकरी में अफसरों से मतभेद रहेंगे। इच्‍छाविरुद्ध कोई अतिरिक्‍त कार्य मिल सकता है।
तुला राशि- तुला राशि के जातक भोले स्वभाव के होते हैं। कुलस्वामिनी को तुला राशि का आराध्य माना जाता है। आज मानसिक असंतोष रहेगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र मेें परिर्वतन की संभावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। वृश्चिक राशि के जातकों के आराध्य देव गणेश जी होते हैं। आज भवन सुख का विस्तार होगा। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें।
धनु राशि- धनु राशि का स्वामी ग्रह "गुरु" को माना जाता है। धनु राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। तरक्की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। आय में वृद्धि होगी।
मकर राशि- मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि होता है। भगवान शनि देव और हनुमान जी को मकर राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज माता का सानिध्य एवं सहयोग मिलेगा। भाइयों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। लाभ के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातक बेहद गुस्सैल किस्म के होते हैं। भगवान शनि देव और हनुमान जी को कुंभ राशि का आराध्य देव माना जाता है। आज आत्‍मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
मीन राशि- मीन राशि के जातक बेहद शांत स्वभाव के और मेहनती होते हैं। मीन राशि के आराध्य देव "दत्तोत्रय" होते हैं। आज आत्मसंयत रहें। अपनी भावनाओं को वश मेंं रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी।
Next Story