लाइफ स्टाइल

PICS: बारिश की बूंदों के बीच शादी के बंधन में बंधे दिव्‍यांका-विवेक, देर रात हुए फेरे

Special Coverage News
9 July 2016 11:03 AM GMT
PICS: बारिश की बूंदों के बीच शादी के बंधन में बंधे दिव्‍यांका-विवेक, देर रात हुए फेरे
x
भोपाल: स्टार प्लस के मशहूर सीरियल 'ये है मोहब्बतें' की लीड एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी 8 जुलाई यानि शुक्रवार को अपने को-स्टार विवेक दाहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। बारिश की बूंदों के बीच यह सेरेमनी शुक्रवार को उनके होम टाउन भोपाल में हुई। इससे पहले बुधवार को उनकी हल्दी और गुरुवार को मेहंदी और संगीत की रस्म की गई।



सेरेमनी में दिव्यंका ने लाल कलर का लहंगा तो विवेक ने गोल्डन शेरवानी पहनी थी। वेडिंग में दिव्यंका और विवेक के फैमिली मेंबर्स, चुनिंदा रिलेटिव्स और फ्रेंड्स पहुंचे थे। सेलेब में सिर्फ ये हैं मोहब्बतें की स्टारकास्ट शामिल रही। अब रिसेप्शन चंडीगढ़ में 9 जुलाई और मुंबई में 14 जुलाई को रिसेप्शन होगा।



भारी बारिश के चलते दिव्यंका और विवेक की शादी रस्में हॉल में ही हुईं। विवेक येलो कलर की ओपन कार में सवार होकर दिव्यंका के दरवाजे पर पहुंचे।



हल्दी सेरेमनी के बाद दिव्यांका के संगीत और मेहंदी सेरेमनी की फोटोज सामने आई हैं। दिव्यांका की महेंदी बुधवार रात हुई थी।



मेहंदी सेरेमनी में दिव्यांका ने बेबी पंक कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था। तस्वीरों में दिव्यांका अपनी महेंदी दिखाती नजर आ रही थीं। दिव्यांका के एक हाथ में विवेक तो दूसरे हाथ में उनका चेहरा बना हुआ है।



मेहंदी सेरेमनी के बाद गुरुवार को विवेक और दिव्यांका की संगीत सेरेमनी की गई। इस मौके पर दिव्यांका ब्लू और गोल्डन कलर के ट्रेडिशनल लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, विवेक ब्लू सिल्क कुर्ता और रेड जैकेट में काफी हैंडसम नजर आए।
Next Story