Archived

विजय माल्या के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट

Kamlesh Kapar
12 April 2017 7:45 AM GMT
विजय माल्या के खिलाफ अदालत ने जारी किया गैर जमानती वारंट
x
नई दिल्ली : बैंकों का हजारों करोड़ रुपये कर्ज लेकर फरार चल रहे कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। माल्या के खिलाफ फेरा उल्लंघन मामले में कथित तौर पर समन से बचने के मुद्दे पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। भारत का माल्या के प्रत्यर्पण के लिए ब्रिटेन से बातचीत चल रही है। लेकिन फिलहाल अभी इसमें भारत को ठोस सफलता नहीं मिल पाई है। नौवीं ब्रिटेन-भारत आर्थिक और वित्तीय वार्ता के दौरान 4 अप्रैल को ब्रिटेन के वित्त मंत्री फिलिप हैमंड ने कहा था कि ये न्यायालय का मामला है। न्यायालय के ऑर्डर के बाद ही माल्या को भारत को सौंपा जा सकता है।


आपको बता दें कि माल्या को भारतीय बैंकों का करीब 9 हजार करोड़ का कर्ज चुकाना है। सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को पासपोर्ट के साथ कोर्ट में पिछले साल 30 मार्च को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन वो कोर्ट में पेश नहीं हुए। माल्या करीब 2 साल से फरार हैं और ब्रिटेन में रह रहे हैं।
Next Story