Archived

धोनी बने झारखंड इनवेस्टमेंट प्रोत्साहन बोर्ड के ब्रांड एंबेसडर

Special Coverage News
9 July 2016 10:45 AM GMT
धोनी बने झारखंड इनवेस्टमेंट प्रोत्साहन बोर्ड के ब्रांड एंबेसडर
x
झारखंड: महेंद्र सिंह धोनी झारखंड में निवेश के लिए उद्यमियों को प्रेरित करते नजर आएंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि धोनी बतौर ब्रांड एंबेसडर निवेशकों के आमंत्रण को लेकर होनेवाले कैंपेन में शामिल होंगे। दास ने मुंबई में उद्यमियों के साथ मुलाकात कर झारखंड निवेश प्रोत्साहन बोर्ड की पहली बैठक की।

बोर्ड राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को झारखंड में पूंजी निवेश करने के लिए प्रोत्साहित करेगा। दास ने उद्यमियों से कहा कि अगले वर्ष 16 व 17 फरवरी को रांची में झारखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2017 आयोजित किया जायेगा।

झारखंड सरकार जल्द ही नई एक्सपोर्ट पॉलिसी लाएगी। इसका उद्देश्य वैश्विक व स्थानीय निवेशकों की नजर में झारखंड को प्रीमियर इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में पहचान दिलाना है। जल्द ही राज्य में पतंजलि अपना प्लांट लगाने वाली है।

वर्ल्ड बैंक ने भी झारखंड को निवेश के लिए अच्छा बताया है। झारखंड में निवेश लाने की कोशिश की जा रही है।
Next Story