- होम
- राज्य+
- उत्तर प्रदेश
- अम्बेडकर नगर
- अमेठी
- अमरोहा
- औरैया
- बागपत
- बलरामपुर
- बस्ती
- चन्दौली
- गोंडा
- जालौन
- कन्नौज
- ललितपुर
- महराजगंज
- मऊ
- मिर्जापुर
- सन्त कबीर नगर
- शामली
- सिद्धार्थनगर
- सोनभद्र
- उन्नाव
- आगरा
- अलीगढ़
- आजमगढ़
- बांदा
- बहराइच
- बलिया
- बाराबंकी
- बरेली
- भदोही
- बिजनौर
- बदायूं
- बुलंदशहर
- चित्रकूट
- देवरिया
- एटा
- इटावा
- अयोध्या
- फर्रुखाबाद
- फतेहपुर
- फिरोजाबाद
- गाजियाबाद
- गाजीपुर
- गोरखपुर
- हमीरपुर
- हापुड़
- हरदोई
- हाथरस
- जौनपुर
- झांसी
- कानपुर
- कासगंज
- कौशाम्बी
- कुशीनगर
- लखीमपुर खीरी
- लखनऊ
- महोबा
- मैनपुरी
- मथुरा
- मेरठ
- मिर्जापुर
- मुरादाबाद
- मुज्जफरनगर
- नोएडा
- पीलीभीत
- प्रतापगढ़
- प्रयागराज
- रायबरेली
- रामपुर
- सहारनपुर
- संभल
- शाहजहांपुर
- श्रावस्ती
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- वाराणसी
- दिल्ली
- बिहार
- उत्तराखण्ड
- पंजाब
- राजस्थान
- हरियाणा
- मध्यप्रदेश
- झारखंड
- गुजरात
- जम्मू कश्मीर
- मणिपुर
- हिमाचल प्रदेश
- तमिलनाडु
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
- उडीसा
- अरुणाचल प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- चेन्नई
- गोवा
- कर्नाटक
- महाराष्ट्र
- पश्चिम बंगाल
- उत्तर प्रदेश
- राष्ट्रीय+
- आर्थिक+
- मनोरंजन+
- खेलकूद
- स्वास्थ्य
- राजनीति
- नौकरी
- शिक्षा
Archived
आर्मी कैंटीन में पतंजलि आयुर्वेद के इस प्रोडक्ट पर लगी रोक!
Arun Mishra
24 April 2017 6:08 AM GMT
x
नई दिल्ली : योग गुरु रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद के पतंजलि आंवला जूस की बिक्री पर कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने रोक लगा दी है। जानकारी के मुताबिक एक सरकारी लैबरेटरी ने इस जूस को अपने मापदंडों में बेहतर नहीं पाया था। इसके बाद सीएसडी ने इस उत्पाद की बिक्री पर रोक लगा दी है।
सीएसडी ने 3 अप्रैल 2017 को लिखे गए एक लेटर में अपने सभी डिपो से कहा कि वे मौजूदा स्टॉक के लिए एक डेबिट नोट बनाएं ताकि उसे लौटाया जा सके। पतंजलि आयुर्वेद ने शुरुआत में जो उत्पाद बाजार में उतारे थे, उनमें आंवला जूस शामिल था। बाजार में आंवला जूस की सफलता ने कंपनी को दो दर्जन से ज्यादा कैटेगरीज में प्रॉडक्ट पेश करने में मदद की थी। कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट्स को बहुराष्ट्रीय कंपनियों के उत्पादों के मुकाबले सेहत के लिए बेहतर बताया था।
मामले की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों ने बताया, 'इस बैच की जांच कोलकाता की सेंट्रल फूड लैबोरेटरी में की गई थी। जांच में उसे उपभोग के लिए ठीक नहीं पाया गया। पतंजलि ने आर्मी की सभी कैंटीनों से आंवला जूस को वापस ले लिया है।'
सीएसडी और पतंजलि, दोनों ने ही इस संबंध में ईमेल से भेजे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। जांच के बाद इसकी क्वालिटी उपयोग के लिए अच्छी नहीं बताई गई है। इसके बाद पतंजलि ने सभी कैंटिन से प्रोडक्ट वापस ले लिया है। बता दें की पतंजलि का आंवला जूस कंपनी के चुनिंदा शुरूआती प्रोडक्ट में से है। इसी प्रोडक्ट की सफलता के कारण कंपनी ने कई और प्रोडक्ट मार्केट में निकाले।
Next Story