Archived

रिलायंस पर सेबी ने लगाया 1000 करोड़ का जुर्माना, कारोबार पर 1 साल तक रोक

Kamlesh Kapar
25 March 2017 7:31 AM GMT
रिलायंस पर सेबी ने लगाया 1000 करोड़ का जुर्माना, कारोबार पर 1 साल तक रोक
x
नई दिल्‍ली: सेबी ने धोखाधड़ीपूर्ण कारोबार करने के दस साल पुराने एक मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज और 12 अन्य पर शेयरों में वायदा एवं विकल्प कारोबार करने पर एक साल की रोक लगा दी है। वही मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज को करीब 1,000 करोड़ रुपये के भुगतान करने का भी आदेश दिया है। मामला रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों में वायदा एवं विकल्प वर्ग में कथित तौर पर धोखाधड़ीपूर्ण कारोबार करने से जुड़ा है।

सेबी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज को ब्याज सहित पूरी राशि 45 दिन के भीतर लौटाने को कहा है। बता दे की रिलायंस ने इससे पहले इस मामले को निपटाने का सेबी से आग्रह किया था, लेकिन सेबी ने इससे इनकार कर दिया था। बाद में रिलायंस पेट्रोलियम को रिलायंस इंडस्ट्रीज में मिला लिया गया था। हालांकि, रिलायंस कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि वह सेबी के इस आदेश को चुनौती देंगे।
Next Story