Archived

मोदी सरकार के शासन की तीन वर्ष की उपलब्धि, जनता, पुलिस, न्याय, विपक्षी सभी बने लाचार!

Arun Mishra
6 Jun 2017 11:07 AM GMT
मोदी सरकार के शासन की तीन वर्ष की उपलब्धि, जनता, पुलिस, न्याय, विपक्षी सभी बने लाचार!
x
हमारे देश का वर्तमान परिदृश्य देश की जनता पुलिस, विपक्षी दलों की लाचारी बयान कर रहा है.?

हमारे देश का वर्तमान परिदृश्य देश की जनता पुलिस, विपक्षी दलों की लाचारी बयान कर रहा है। यह समय केंद्र की फासिस्टवादी सरकार के लिए देश के इतिहास में सुनहरा काल है जिसमें खण्ड-खण्ड विपक्ष, लाचार बेबस जनता, सत्ता की ताकत के सामने सर झुकाकर हुकुम बजाने वाली पुलिस, देश का कानून सभी लाचार बन गए है। देश में इस समय देश की भाजपा सरकार का झूठ देश के बिकाऊ मीडिया की मदद से सर चढ़ कर बोल रहा है। मोदी सरकार के शासन के तीन वर्ष बीत गये हैं लेकिन सरकार की उपलब्धियां जमीनी धरातल पर दिखाई नही देती। देश में नजाने कितनी लोक लुभावनी घोषणाऐ हमारे प्रधानमंत्री ने की है, शायद उनकी गिनती अगर स्वयं प्रधानमंत्री से पूछी जाए तो वे भी बता नही पाएंगे। यह सरकार सिर्फ घोषणा करने के लिए देश में जानी जाएगी।


देश की अर्थव्यवस्था में नोट बंदी से क्या फायदा हुआ आज तक देश को देश के प्रधानमंत्री और उनकी पार्टी के नेता यह बताने में विफल साबित हो चुके है। देश की आर्थिक विकास दर पर अब नोटबंदी के दुष्प्रभाव का असर साफ़ नजर आ रहा है। देश की आर्थिक विकास दर में 25% की कमी दर्ज की गई है। विश्व के देशो की आर्थिक वृद्धि दर में हमारा देश सात से आठ फीसदी की दर से वृद्धि करके विश्व की तेजी से बढ़ने वाली अर्थवयवस्था में प्रमुख स्थान रखता था। देश की अर्थव्यवस्था में आगे भी गिरावट आने की सम्भावना देश के अर्थ विशेषज्ञ व्यक्त कर रहे है। नोट बंदी के दुष्प्रभाव के कारण देश में असंगठित क्षेत्र में मजदूरो और देश के किसानो की हालत चिंताजनक हो गयी है। खेती करना अब मुनाफे से ज्यादा घाटे का सौदा हो रहा है।


देश में पिछले वर्षो की तुलना में आत्महत्या करने वाले किसानो की संख्या में 40 प्रतिशत की वृद्धि हो गयी है। देश के प्रधानमंत्री ने हर वर्ष दो करोड़ लोगो को रोजगार देने का वादा किया था परन्तु नोटबंदी के प्रभाव के कारण देश में एक करोड़ कामगारों का रोजगार खत्म हो गया है। नोट बंदी के बाद कहा गया था इससे आतंकवाद और काले धन की समस्या जड़ से ख़त्म हो जाएगी परन्तु सरकार ने जितनी करेंसी छापी थी उतनी करेंसी के नोट बैंको में जमा हो जाने से कालाधन समाप्त हो जाने के सरकार के दावे स्वयं संदेह पैदा करते है।


सर्जिकल स्ट्राइक को देश में बिकाऊ मीडिया के माध्यम से चुनावो में भुनाने वाली सरकार के दावो के विपरीत सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में आतंकवाद से मरने वाले सैनिको की संख्या अर्धशतक पार कर गई। देश में अब देश की सेना, धर्म, मंदिर, गाय, पूजा, देश भक्ति, ह्त्या, बलत्कार, न्याय, दोषी, निर्दोष होने के सभी प्रमाणों पर भी अब भाजपा की भगवा ब्रिगेड का कब्जा हो गया है। देश में अब जो भगवा भीड़ की अराजक मण्डली कहेगी वही कानून, धर्म, न्याय माना जाएगा। देश के सभी स्वस्थ क़ानूनी सामाजिक धार्मिक मूल्यों की मान्यता अब भाजपा के भगवा शासन में समाप्त हो चुकी है कांग्रेस की आयरन लेडी प्रधानमन्त्री इंदिरा गांधी के द्वारा पकिस्तान से काटकर बंगलादेश के रूप में एक अलग देश बना देना सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले फर्जी राष्ट्र भक्तो के कुकर्मो से कही ज्यादा बड़ा साहसिक कदम था।


भाजपा के भगवा अंधभक्तो के सामने यह कटुसत्य बयान करने वाला हर देशभक्त इस समय सच बोलने के कारण देशद्रोही झट से बना दिया जाता है। देश में समाज की अन्याय का प्रतिकार करने की सामूहिक चेतना को शून्य बनाने का काम भाजपा संघ की भगवा ब्रिगेड कर रही है। दुर्भाग्य से संघ, भाजपा के झूठ को देश में सच बनाकर परोसने का काम देश का बिकाऊ मीडिया कर रहा है। देश में इस समय असहिष्णुता अपने चरमकाल पर पहुँच गई है। तथा भगवा ब्रिगेड के आतंकियों की चरमपंथी का शिकार देश में देश की कमजोर अल्पसंख्यक दलित महिला आबादी बन रही है I लोगो के द्वारा सरकार से सवाल करने की आजादी भी अब भगवा गुंडों को देश विरोधी लग रही है इस कारण हर सवाल करने वाला देशवासी भाजपाइयों को देश विरोधी, हिंदुत्व विरोधी दिखाई देता है। लोकतंत्र में जनता के सवाल उठाने से लोकतंत्र मजबूत होता है। भाजपा के शासन में सरकारी दुष्कर्मो को देश धर्म से जोड़कर बड़ी चालाकी से उन्हें धार्मिक जामा पहना दिया जाता है। भाजपा के शासन में संघ की अवधारणा रखने वाले उच्च वर्ग के कुलीनों को देश के दलितों पर अत्याचार करने का लाईसेंस संघ का हिंदुत्व देता है। देश में कानून के शासन की अवधारणा को संघी मानसिकता के लोग नही मानते है।


सहारनपुर के दलितों की बहन बेटियों से बलात्कार करने व् उनके घरो को जलाने और मारकाट करने वाले सारे धर्म पुरुष यूपी के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के सजातीय है। देश का मीडिया और देश की न्यायपालिका में महेश चन्द्र शर्मा जैसे मनुवादी अब न्याय करने के लिए सबूतों के बजाए भावनाओं का सहारा ले रहे है। बेगुनाह देशवासियों पर संघी मानसिकता कहर बन कर टूट रही है। यदि पीडित लड़की उच्च कुलीन वर्ग की है तो फिर बलात्कार करने वाले को सजा दिलाने के लिए ये सारे वर्ग मिलकर कर्कस आवाज में शोर मचा देते है। यदि पीड़ित पुरुष महिला, दलित अल्पसंख्यक पिछड़ी जाती का है और अत्याचारी स्वर्ण मनुवादी धर्म पुरुष होता है तो फिर ये सारे महापुरुष बलात्कार पीडिता और मरने वालो को गो तस्कर, बहुसंख्यक समाज की भावना भड़काने वाला चरित्रहीन, पेसे लेकर कुकर्म करने वाला बताकर उसका चीरहरण करने में लग जाते है । दलित जाती की बलात्कार पीड़ित महिलाए अब देश में न्याय प्राप्त करने में अपनी दुर्बलता मानकर कह रही है कि अच्छा होता बलात्कारी हमे बलात्कार करने के बाद जान से मार देते। यह शासन करने की शेली इस देश में भाजपा के धर्म पुरुष आदित्यनाथ योगी की है यदि उनकी जगह कोई भोगी, अधर्मी शासन करता फिर भाजपा की भगवा टोली क्या कहती ?


देश में सड़क से लेकर शासन सचिवालय तक इस समय भाजपा के भगवा गुंडों की गुंडागर्दी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। उत्तर प्रदेश के सहारन पुर जिले में दंगा रोकने वाले शहर के पुलिस अधीक्षक लव कुमार के घर में घुसकर सहारनपुर सांसद भगवा गुंडों की भीड़ के बल पर एस. पी. की पत्नी बच्चो को बंधक बना लेता है। राजस्थान के अजमेर जिले से दुनिया को मानवता और प्रेम का सन्देश देने वाले गरीबनवाज सूफी संत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में संघ के भगवा आतंकी बम विस्फोट करके कई बेगुनाहो को रोजे की हालत में मार देते है। इस बम काण्ड की जांच में संघ का भगवा आतंकी इन्द्रेश कुमार बम विस्फोट करने वाले भावेश पटेल एवं देवेश गुप्ता को बंगाल राज्य के कलकत्ता में मिलकर धन की व्यवस्था करता है। जांच के दौरान यह तथ्य राजस्थान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी कपिल गर्ग द्वारा जांच पत्रावली पर लिए गये साथ ही इस केस के मुख्य आरोपी भावेश पटेल ने जांच में सरकारी गवाह बनकर न्याय हित में कार्य करने की मंशा जताई थी। इस केस में संघ के भगवा आतंकियों की धन से मदद करने वाले इन्द्रेश कुमार की जांच ईमानदारी से करने के कारण राजस्थान पुलिस के ईमानदार अधिकारी कपिल गर्ग का उत्पीडन आज तक राज्य की वसुंधरा सरकार कर रही है।


इसी प्रकार राज्य के बूंदी जिले में दंगा रोकने वाले ईमानदार पुलिस अफसर पंकज चोधरी का उत्पीडन भाजपा सरकार कर रही है। भाजपा की शासन वाली राज्य सरकारों में अब कानून कायदे से ज्यादा भगवा गुण्डागर्दी के प्रक्षय देने की नीतियां चल रही है।योगी के शासन में थाने के परिसर में महिला उप निरीक्षक के साथ बलात्कार हो गया राज्य के उपमुख्यमंत्री के भाई की हत्या कर दी गई है। योगी सरकार के शासन के दो माह में ह्त्या, लूट, बलात्कार समेत जघन्य अपराधो में 45 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है। अपराधियों का भगवाकरण करने वाली भाजपा सरकारो से अब देश की जनता के जानमाल की सुरक्षा की कोई गारंटी नही है। क़ानून पुलिस जनता सब लाचार बन रहे है भाजपा के पालतू गुण्डे थानों में पुलिस कर्मियों को पीट रहे है।


गाय माता के नाम पर अफवाह फैलाकर बेगुनाह मुस्लिमो को मारा जा रहा है। देश की जनता को हिन्दू, मुस्लिम, दलित, ब्राह्मण में बाँटने के बाद संघ की भगवा टोली अब देश को गाय के नाम पर उत्तर-दक्षिण, पूर्व-पश्चिम भारत में बांटने के शुभ कार्य कर रही है। हिन्दू-मुस्लिम अगडे पिछड़े दलितों में देश वासियों का बांटने के बाद भी अब तक संघियों को मन देशवासियों में फूट डालने से भरा नही है। वैसे संघ की देशभक्ति बड़ी विचित्र है इनके पुरखे मुगलों के साथ रहे, अंग्रेजो से लडे नही और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को मारकर ये गोडसे वादी देशभक्त बन गये । क्या कमाल का है शोर्टकट रास्ता अपनाकर संघी देशभक्त बन गये और अब तो ये देशवासियों को देशद्रोही होने के तमगे भी बाँट रहे है।


देश का विपक्ष लोक सभा, विधान सभा चुनाव में हुई अपनी करारी हार के सदमे से अभी तक कराह रहा है। राहुल गांधी की कांग्रेस पार्टी के तरकश में संघ भाजपा के झूठे जुमलो का इलाज करने वाले तीर शायद इस वक्त नही है इस कारण पूरी कांग्रेस पार्टी एक राज रानी की अपने पुत्र को युवराज बनाकर उसका राज तिलक करने की चिंता में लगी शतुरमुर्गी भाषा बोल रही है। देश की आजादी की लड़ाई की कमान अपने हाथो में रखने वाली कांग्रेस पार्टी में इस वक्त मोदी, अमित शाह का भय स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। शायद सत्ता के बल पर एकत्रित हुए परजीवियों की जमात बनी कांग्रेस पार्टी में अब पुरुषार्थीयों की जगह शिखंडीयों की भरमार हो गयी है। ये सारे शिखंडी सत्ता से अपने घर भरने के कुकर्म करने के आदतन अपराधी है।


ये सामने से आकर दुश्मन को ललकारने के बजाय जनता का रुझान और उचित समय के आने का इन्तजार करने वाले शिखंडी बन गये है। इनके मोन रहने से देश की जनता के दुखो में इजाफा हो रहा है। देश के सारे दलित योद्धा दलित मतदाताओं को बीच मझधार छोड़कर सत्ता सुख प्राप्त करने के लिए हिंदुत्व की गोद में बैठकर संघी लोरिया सुन कर सत्ता की मीठी नींद ले रहे है। देश में गरीब, दलित, पिछड़े, किसान, अल्पसंख्यक व मजदूरो का खून उबाल खा रहा है परन्तु इसे सही दिशा देने वाले उनके अपने रहबर या तो भाजपा से डर गये या फिर उन्हें भी करारी हार का सदमा उबरने नही दे रहा है।


हमारे देश में गोरे अंग्रेजो के झूठे हिंसक शासन को गाँधी जी ने सत्य और अहिंसा के बल पर परास्त कर दिया था आज के कांग्रेस जन अपनी पार्टी के गांधीवादी इतिहास से सीखने से ज्यादा इसका दुरूपयोग करके सत्ता सुख भोगने की लालसा को मन में पाले बैठे है। क्या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कांग्रेसियों में व्याप्त सत्ता सुख भोगने की बीमारी का शमन करके कांग्रेस में संघर्ष करने की नई भावना का संचार कर पायेंगे। संघ भाजपा का झूठ नई नई जुमलेबाजी करके देश में इस समय सत्य को पराजित करके अपनी सरकार के तीन वर्षो के शासन का जश्न मना रहा है। भाजपा का झूठ दिखने में चमक दमक लिए वैभवशाली बनकर आज देश में चमक रहा है फिर भी इस झूठ में सत्य को पराजित करने की ताकत नही है शीघ्र ही देश में यह साबित होने वाला है।


मो. हफीज, व्यूरो चीफ, राजस्थान



Next Story