लाइफ स्टाइल

ये हैं यशराज फिल्मस के दो नए चेहरे, अन्या सिंह और आदर जैन, जानिए- इनके बारे में

Special Coverage News
6 July 2017 8:41 AM GMT
ये हैं यशराज फिल्मस के दो नए चेहरे, अन्या सिंह और आदर जैन, जानिए- इनके बारे में
x
अन्या सिंह और आदर जैन दो नए चेहरे हैं जिन्हें यश राज फिल्म्स लॉन्च किया है। अन्या सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं और आदर जैन राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं...

मुंबई : यश राज फिल्म्स के बैनर तले लॉन्च होना बहुत बड़ी बात मानी जाती है।रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, अर्जुन कपूर सहित कई स्टार्स हैं जिन्हें यश राज फिल्म्स ने लॉन्च किया है। अन्या सिंह और आदर जैन दो नए चेहरे हैं जिन्हें यश राज फिल्म्स लॉन्च किया है। अन्या सिंह दिल्ली की रहने वाली हैं और आदर जैन राजकपूर की बेटी रीमा जैन के बेटे हैं।



दिल्ली की अन्या सिंह बॉलीवुड में अपना डेब्यू फिल्म स्टार रणबीर कपूर के कजन ब्रदर आदर जैन के ऑपोजिट करेंगी। इसके चलते प्रोडक्शन हाउस ने आधिकारिक तौर पर अन्या की कई तस्वीरें और वीडियोज जारी किए हैं। जैसे ही उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की गईं, कुछ ही घटों में आन्या ने अपने कई फैंस और फोलोअर्स बना लिए।

यशराज के बैनर तले अपने करियर की शुरुआत करने वाले अन्या और आधर की फिल्म को हबीब फैजल डायरेक्ट करेंगे। हबीब फैजल ने इससे पहले फिल्म इशकजादे में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा को भी लॉन्च किया था। यशराज फिल्म्स ने अन्या सिंह और आदर जैन के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। आदर ने इससे पहले करण जौहर की फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' में उन्हें असिस्ट भी किया था।


कास्टिंग डायरेक्टर शानू शर्मा के अनुसार, आदित्य चोपड़ा अपनी अप कमिंग फिल्म के लिए एक फ्रेश चेहरा ढूंढ़ रहे थे। वह दिल्ली गए और वहां कई ऑडिशन लिए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान जयपुर और चंडीगढ़ में भी ऑडिशन लिए गए थे। लेकिन वहां उन्हें कोई ऐसा चेहरा नहीं मिला। जब वह दिल्ली के एक कॉफी शॉप में बैठे थे तभी अन्या उन्हें वहां मिलीं। उन्हें आन्या में टैलेंट और खूबसूरती दोनों मिली।



इससे पहले यशराज फिल्मों के द्वारा अनुष्का शर्मा, परिणीति चोपड़ा, वाणी कपूर और भूमि भी बॉलीवुड में एंट्री मार चुकी हैं।

Next Story