लाइफ स्टाइल

कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल : ऐश्वर्या राय ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देखिए- बोल्ड तस्वीरें

Arun Mishra
19 May 2017 12:26 PM GMT
कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल : ऐश्वर्या राय ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा, देखिए- बोल्ड तस्वीरें
x
(image: twitter/L'Oréal Paris India)
ऐश्वर्या 16वीं बार इस समारोह में हिस्सा ले रही हैं। ऐश्वर्या ने ग्रीन गाउन पहना हुआ है..?
मुंबई : कान फ़िल्म फ़ेस्टिवल 2017 में भारतीय सुंदरियों ने अपना जादू दिखाना शुरू कर दिया है। दीपिका के ख़ूबसूरत रेड कारपेट के बाद अब ऐश्वर्या ने भी कान की कमान संभाल ली है। ऐसा लग रहा है जैसे इस बार की थीम 'गो ग्रीन' है क्योकि दीपिका के गाउन के बाद ऐश्वर्या भी हरे गाउन में नज़र आईं।

ऐश्वर्या 16वीं बार इस समारोह में हिस्सा ले रही हैं। ऐश्वर्या ने ग्रीन गाउन पहना हुआ है। यह फ्लोरल गाउन नीचे से ट्रांसपेरेंट है। L'Oréal Paris India ने ट्वीट कर ऐश्वर्या का लुक रिवील किया।

उन्होंने रोज लिपस्टिक और हल्का आई मेकअप किया है. हाथ में ब्रेसलेट और रिंग भी पहनी हुी है। पिछले साल ऐश्वर्या ने गोल्डन, रेड और पर्पल गाउन पहना था. पिछले साल उनका पर्पल लिपस्टिक काफी चर्चा में था।


ऐश्वर्या के साथ दीपिका पादुकोण ने भी Cannes फिल्म फेस्ट‍िवल 2017 में शि‍रकत और हर अदा से फैन्स का दिल जीता। दूसरे दिन रेड कार्पेट पर वह ग्रीन गाउन के साथ दिखीं. इस हाई स्ल‍िट गाउन, जिसमें पूरी टांग दि‍खती है, को उनका अब तक का बेस्ट रेड कार्पेट लुक बताया जा रहा है।
हरे रंग के ब्रैंडन मैक्सवेल गाउन में दीपिका किसी मोरनी सी लग रही थीं। हालांकि इसी के साथ ही चर्चा उनके बोल्ड ग्रीन कलर के आई शैडो की भी हो रही है। दीपिका ने मेकअप के लिए लूमी के प्रोडक्ट इस्तेमाल किए। चेहरे पर उन्होंने कलर रिच मोइस्ट बेज कॉन्टूर लगाया था। इसके साथ लूमी हाईलाइटर गोल्ड लिक्विड का प्रोयो किया था।

Next Story